
ऑस्ट्रेलिया-वेस्टइंडीज मैच में बवाल... थर्ड अंपायर ने दिए 5 गलत फैसले! कोच डेरेन सैमी का फूटा गुस्सा
AajTak
इस मुकाबले में तीसरे अंपायर एड्रियन होलस्टॉक के दिए गए फैसलों पर विवाद देखने को मिला है. होल्डस्टॉक ने इस मुकाबले में 5 ऐसे निर्णय दिए हैं, जो संदेह के घेरे में हैं. विवादास्पद फैसलों को लेकर वेस्टइंडीज के हेड कोच डेरेन सैमी भी आगबबूला हो गए हैं.
वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में दो दिन का खेल पूरा हो चुका है. इन दो दिनों के खेल में कुल 24 विकेट गिरे हैं. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 180 रन बनाए. फिर मेजबान वेस्टइंडीज की टीम पहली पारी में 190 रनों पर सिमटी. पहली पारी के आधार पर वेस्टइंडीज को 10 रनों की लीड मिली. इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दूसरे दिन (26 जून) स्टम्प तक अपनी दूसरी पारी में चार विकेट पर 92 रन बनाए.
इस मुकाबले में तीसरे अंपायर एड्रियन होलस्टॉक (साउथ अफ्रीका) के दिए गए फैसलों पर विवाद देखने को मिला है. होल्डस्टॉक ने इस मुकाबले में 5 ऐसे निर्णय दिए हैं, जो संदेह के घेरे में हैं. इनमें से चार फैसले तो वेस्टइंडीज के खिलाफ रहे. विवादास्पद फैसलों को लेकर वेस्टइंडीज के हेड कोच डेरेन सैमी भी आगबबूला हो गए हैं. सैमी ने होल्डस्टॉक की आलोचना की है.
1. पहला वाकया ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के 46वें ओवर में हुआ. उस ओवर में शमर जोसेफ की एक गेंद ट्रेविस हेड के बल्ले से लगकर विकेटकीपर शाई होप के हाथों में गई. फिर मैदानी अंपायर एड्रियन होल्डस्टॉक के पास ये पता करने गए कि कैच सही से लपका गया है या नहीं. शुरुआती रिप्ले में ये प्रतीत हुआ कि गेंद बल्ले से लगकर सीधे दस्ताने में गई है, हालांकि दूसरे एंगल से देखने पर और जूम करने पर कुछ स्पष्ट नहीं दिख रहा था. तीसरे अंपायर ने ये कहकर बल्लेबाज के पक्ष में फैसला दिया कि उनके पास पर्याप्त सबूत नहीं हैं कि गेंद सीधे ग्लव्स में गई.
2. अगला वाकया तब हुआ, जब वेस्टइंडीज की टीम बल्लेबाजी कर रही थी. 21वें ओवर में जोश हेजलवुड की एक गेंद पर वेस्टइंडीज के कप्तान रोस्टन चेज पूरी तरह बीट हुए और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने LBW की अपील की. हालांकि मैदानी अंपायर ने नॉटआउट का फैसला सुनाया. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का मानना था कि गेंद पहले पैड पर लगी थी, ऐसे में उन्होंने रिव्यू लेने का फैसला किया. रिप्ले में ये सपष्ट नहीं हो पा रहा था कि क्या गेंद बल्ले से टकराने से पहले पैड से टकराई थी? एड्रियन होल्डस्टॉक का मानना था कि गेंद पहले बैट पर लगी है और मैदानी अंपायर का फैसला कायम रहा.
3. रोस्टन चेज आखिरकार तीसरे अंपायर के विवादास्पद निर्णय का शिकार हो ही गए. 50वें ओवर में पैट कमिंस की दूसरी गेंद पर ऑन-फील्ड अंपायर ने चेज को LBW आउट दे दिया. चेज ने तुरंत रिव्यू लिया. जब गेंद बल्ले के पास से गुजर रही थी तो अल्ट्रा एज में स्पाइक साफ तौर पर नजर आया. लेकिन तीसरे अंपायर एड्रियन होल्डस्टॉक ने कहा कि बल्ले और गेंद के बीच गैप है और मैदानी अंपायर का फैसला बरकरार रहा.
4. वेस्टइंडीज की पारी के 58वें ओवर में शाई होप के विकेट पर सबसे ज्यादा विवाद हो रहा है. उस ओवर में ब्यू वेवस्टर की तीसरी गेंद होप के बल्ले से लगकर विकेटकीपर एलेक्स कैरी के पास गई. कैरी ने कैच तो ले लिया था, लेकिन रिप्ले में दिखा कि कैच के समय गेंद जमीन से टच कर रही थी. इसके बावजूद तीसरे अंपायर ने इसे क्लीन कैच करार दिया. तीसरे अंपायर के इस फैसले से वेस्टइंडीज के कोच डेरेन सैमी काफी हताश नजर आए.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.











