
ऑस्ट्रेलियाई संसद में दिखाई गई PM मोदी पर BBC डॉक्यूमेंट्री, 50 लोग जुटे
AajTak
ऑस्ट्रेलिया की संसद में बुधवार को पीएम मोदी पर बीबीसी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग की गई जिसमें 50 लोग जुटे. इस दौरान एक ऑस्ट्रेलियाई सांसद ने कहा कि एंथनी अल्बनीज ने पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान मानवाधिकार के मुद्दे पर उनसे बात नहीं की. उन्होंने कहा कि दोनों देशों के रिश्तों में आलोचना की जगह होनी चाहिए.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना दो दिवसीय ऑस्ट्रेलिया दौरा खत्म कर गुरुवार को भारत वापस आ गए. मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे के समय ही वहां की संसद में एमनेस्टी इंटरनेशनल सहित कुछ स्थानीय संगठनों की तरफ से भारत में प्रतिबंधित बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री India:The Modi Question दिखाई गई. स्क्रीनिंग के दौरान 'द ग्रीन्स' पार्टी के सांसद जॉर्डन स्टील-जॉन ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान भारत में मानवाधिकारों के मुद्दे पर उनसे चर्चा नहीं की जिसे लेकर वह नाराज हैं.
ऑस्ट्रेलियाई अखबार की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सांसद ने कहा है कि एंथनी एल्बनीज ने पीएम मोदी से भारत में मानवाधिकारों को लेकर चर्चा नहीं की लेकिन उन्हें ऑस्ट्रेलिया की विफलताओं के लिए अपनी आलोचना सुनने के लिए तैयार रहना चाहिए.
मंगलवार को सिडनी ओलंपिक पार्क में 20 हजार से अधिक प्रवासियों ने पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया. इस दौरान अल्बनीज ने पीएम मोदी को बॉस कहकर संबोधित किया. इसके अगले दिन बुधवार को दोनों नेताओं ने भारतीय झंडे के रंगों में रंगे सिडनी ऑपेरा हाउस के सामने तस्वीर खिंचवाई.
ऑस्ट्रेलियाई संसद में बीबीसी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग
ठीक उसी वक्त ऑस्ट्रेलिया की संसद में पीएम मोदी पर बनी बीबीसी की विवादित डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग की गई जिसमें सिर्फ 50 लोगों ने हिस्सा लिया.
डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को We The Diaspora ने कई मानवाधिकार संगठनों के साथ मिलकर किया था जिसमें CARE, Hindus for Human Rights, एमनेस्टी इंटरनेशनल, Periyar Ambedkar Thoughts Circle-Australia (PATC-A) और The Humanism Project शामिल हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











