
ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने तमिलनाडु के युवक की गोली मारकर हत्या की, भारतीय दूतावास ने मांगी रिपोर्ट
AajTak
भारत के वाणिज्य दूतावास ने घटना का संज्ञान लिया है और कहा- घटना बेहद परेशान करने वाली और दुर्भाग्यपूर्ण है. हमने औपचारिक रूप से विदेश मामलों और व्यापार विभाग, न्यू साउथ वेल्स कार्यालय के साथ-साथ राज्य पुलिस अधिकारियों के सामने इस मामले को उठाया है और पूरे मामले में रिपोर्ट तलब की है.
ऑस्ट्रेलिया में पुलिस ने एक भारतीय नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी. ये घटना सिडनी में ऑबर्न रेलवे स्टेशन के पास घटी है. ऑस्ट्रेलियाई पुलिस का कहना था कि यहां कथित तौर पर भारतीय नागरिक द्वारा सफाईकर्मी को चाकू मारा गया और पुलिस अधिकारियों को धमकाया था, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई की गई. वहीं, इस घटना के बाद भारत का महावाणिज्य दूतावास एक्शन मोड में आया है और इस संबंध में ऑस्ट्रेलिया से पूरी रिपोर्ट मांगी है.
जानकारी के मुताबिक, मरने वाले की पहचान तमिलनाडु के रहने वाले मोहम्मद रहमतुल्लाह सैयद अहमद (32 साल) के रूप में हुई है. सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड अखबार ने पुलिस अधिकारियों के हवाले से बताया कि मंगलवार को अहमद ने सिडनी में ऑबर्न रेलवे स्टेशन पर एक 28 वर्षीय सफाईकर्मी पर कथित तौर पर हमला किया. रिपोर्ट में कहा गया है कि दो पुलिस अधिकारी थाने से निकल रहे थे, तभी अहमद ने उन पर हमला करने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने पीछा किया. एक पुलिस अधिकारी ने तीन गोली चलाई, जिनमें से दो गोली अहमद के सीने में लगीं. एक कॉन्स्टेबल ने उस पर अपने टेजर का भी इस्तेमाल किया. बाद में उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया.
मानसिक रूप से अस्वस्थ की जांच कर रही है पुलिस
मामले में पुलिस अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि अहमद मानसिक रूप से अस्वस्थ तो नहीं था, जिसकी वजह से उसने सफाई कर्मी पर हमला किया और पुलिस अधिकारियों को धमकाया. रिपोर्ट में कहा गया है कि अहमद की पुलिस के साथ पिछली पांच बार बातचीत हुई थी, जिसका अपराध से कोई संबंध नहीं था. एक बार कोविड-19 से संबंधित बात हुई थीं. वो ब्रिजिंग वीजा पर ऑस्ट्रेलिया में रह रहा था.
पुलिस बोली- जवाब एक्शन के लिए कुछ ही सेकेंड बचे थे
वहीं, भारत के वाणिज्य दूतावास ने घटना का संज्ञान लिया है और एक बयान में कहा- घटना बेहद परेशान करने वाली और दुर्भाग्यपूर्ण है. हमने औपचारिक रूप से विदेश मामलों और व्यापार विभाग, न्यू साउथ वेल्स कार्यालय के साथ-साथ राज्य पुलिस अधिकारियों के सामने इस मामले को उठाया है. न्यू साउथ वेल्स के पुलिस सहायक आयुक्त स्टुअर्ट स्मिथ ने कहा कि अधिकारियों के पास जवाबी कार्रवाई के लिए कुछ ही सेकंड थे और उनके पास अहमद को गोली मारने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.









