
ऑनलाइन गेम खेलते हुई दोस्ती, मिलने के लिए देहरादून से पंजाब भाग आईं लड़कियां, फिर...
AajTak
दोनों गुमशुदा लड़कियों के संबंध में सोशल मीडिया के जरिए भी प्रचार-प्रसार किया गया और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के जरिए पुलिस को पता चला कि दोनों हरियाणा के अंबाला में हैं.
ऑनलाइन गेम ‘फ्री फायर’ खेलने के दौरान बने दोस्त से मिलने के लिए घर से भागीं दो नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने पंजाब जिले के विकासनगर क्षेत्र से सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया. पुलिस ने बताया कि 13 और 17 वर्षीय दोनों लड़कियों को इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से पंजाब के राजपुरा में बस स्टैंड पर ढूंढ निकाला गया और वहां से यहां लाकर उनके परिजनों के सौंप दिया गया.
घर से कैसे भागीं लड़कियां? मिली जानकारी के अनुसार, विकासनगर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसके साथ ही रहने वाली उसकी 13 वर्षीय भतीजी और पड़ोस में रहने वाली उसकी 17 वर्षीय सहेली दो फरवरी को एक साथ बिना बताए कहीं चली गई हैं और काफी तलाश के बाद भी उनका पता नहीं लग रहा है.
दोस्तों से पूछताछ की गई पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर तुरंत भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई. पुलिस टीम ने गुमशुदा नाबालिगों के परिजनों, आस-पास रहने वाले लोगों व दोस्तों से पूछताछ की और आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला गया.
पहले हरियाणा के अंबाला की मिली लोकेशन पुलिस ने बताया कि दोनों गुमशुदा लड़कियों के संबंध में सोशल मीडिया के जरिए भी प्रचार-प्रसार किया गया और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के जरिए पुलिस को पता चला कि दोनों हरियाणा के अंबाला में हैं, जिस पर पुलिस वहां के लिए रवाना हुई, लेकिन इसी बीच लड़कियों की लोकेशन वहां से बाहर जाने की मिली.
पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान सर्विलांस से उनके पंजाब के राजपुरा में बस स्टैंड पर होने का पता चला, जहां पहुंचकर पुलिस ने उन दोनों लड़कियों को सकुशल बरामद कर लिया. अधिकारी के मुताबिक, पूछताछ में दोनों लड़कियों ने बताया कि वे दोनों ऑनलाइन ‘फ्री फायर’ गेम के दौरान बने उनके एक दोस्त से मिलने के लिए खुद ही अपने घर से भाग आई हैं.
पुलिस ने बताया कि दोनों लड़कियों ने अपने साथ किसी भी तरह का क्राइम होने से इंकार किया, जिसके बाद उन्हें उनके परिजनों के सौंप दिया गया.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









