
ऑटो ड्राइवर ने किया जबरदस्त लावणी डांस, वायरल वीडियो ने बदल दी किस्मत
AajTak
वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है जिसमें वो कुछ और ऑटो रिक्शा ड्राइवरों के सामने महाराष्ट्र में महिलाओं द्वारा किया जाने वाला पारंपरिक लोकनृत्य लावणी करते नजर आ रहे हैं.
प्रतिभा, परिस्थितियों की अधिक दिनों तक बंधक नहीं रह सकती है. साथ ही सोशल मीडिया कब किसी की किस्मत रातोंरात बदल दे, कहा नहीं जा सकता. ऐसी ही एक मिसाल है बारामती के ऑटो रिक्शा ड्राइवर बाबाजी कांबले. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है जिसमें वो कुछ और ऑटो रिक्शा ड्राइवरों के सामने महाराष्ट्र में महिलाओं द्वारा किया जाने वाला पारंपरिक लोकनृत्य लावणी करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में अन्य ड्राइवरों की ओर से उनका हौसला बढ़ाने और तालियों की आवाजें भी सुनी जा सकती है. दरअसल, महाराष्ट्र इंफॉर्मेशन सेंटर के डिप्टी डायरेक्टर दयानंद कांबले ने भी इस वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है. साथ में उन्होंने ये भी लिखा कि क्या आपने कभी ऐसा डान्स देखा जो लावणी साम्राज्ञी को भी शर्मिंदा कर दे. 45 साल के बाबाजी कांबले पिछले कई साल बारामती शहर में ऑटो रिक्शा चला रहे हैं. उनके परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं. एक बेटा दसवीं में और दूसरा सातवीं में पढ़ता है. बाबाजी ने खुद बारहवीं के इम्तिहान से पहले ही पढ़ाई छोड़ दी थी. ऑटो रिक्शा वालों का काम अभी कोरोना से पहले के सामान्य दिनों की तरह रफ्तार पकड़ नहीं पाया है. ऐसे में फुर्सत में खड़े साथी ऑटो रिक्शा वालों के आग्रह पर बाबाजी कांबले ने उनके मनोरंजन के लिए लावणी नृत्य किया. वहां मौजूद किसी शख्स ने ही इस वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया. साथ ही बाबाजी कांबले की किस्मत भी पलट गई. उनकी प्रतिभा से प्रभावित होकर फिल्म निर्देशक घनश्याम येडे ने उन्हें अपनी दो मराठी फिल्मों- 'चल रे फौजी' और 'कवच' में काम करने के लिए ऑफर दिया. घनश्याम येडे ने खुद रविवार को बारामती आकर बाबाजी को ये पेशकश की.More Related News

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.












