
'ऐसी फिल्म आजतक नहीं बनी' अब बॉक्स ऑफिस पर 'प्रलय' लाएंगे रणवीर सिंह, 300 करोड़ है बजट
ABP News
Pralay: रणवीर सिंह अब हंसल मेहता के साथ सिनेमाघरों में ‘प्रलय’ लाने की तैयारी कर रहे हैं. इस अपकमिगं फिलम को रणवीर सिंह की सबसे महंगी सोलो फिल्म बताया जा रहा है.
‘धुरंधर’ की सुपर सक्सेस बाद, अब रणवीर सिंह अपनी अगली फिल्म के लिए तैयार हैं, जिसे उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक कहा जा रहा है. दअसल एक्टर ‘प्रलय’ में नजर आएंगे. ये कोविड-19 के दौरान सेट एक ज़ॉम्बी ड्रामा है, जिसे जय मेहता डायरेक्ट करेंगे. इस अपकमिंग फिल्म से हंसल मेहता जॉनर स्टोरीटेलिंग पर बड़ा दांव लगा रहे हैं. यह उनके प्रोडक्शन बैनर ट्रू स्टोरी फिल्म्स के बढ़ते हुए स्लेट का हिस्सा है और ये एक पोस्ट-एपोकैलिप्टिक ज़ॉम्बी सर्वाइवल थ्रिलर बताई जा रही है.
जय मेहता द्वारा डायरेक्टेड और रणवीर सिंह के बैनर मां कसम फिल्म्स के साथ कोलेबोरेशन में प्रोड्यूस की गई, ‘प्रलय’ में एक्शन और हॉरर एलिमेंट्स को मिलाकर मुश्किल हालात में सर्वाइवल और इंसानी रिश्तों पर फोकस करने की उम्मीद है.
‘ऐसी फिल्म कभी नहीं आई’गौरतलब है कि मेनस्ट्रीम हिंदी सिनेमा में जॉम्बी-बेस्ड कहानियों को शायद ही कभी बड़े लेवल पर दिखाया गया हो, ऐसे में ‘प्रलय’ मौजूदा फिल्म लैंडस्केप में एक अनोखी चीज़ बन गई है. फिल्म के बारे में बात करते हुए, हंसल मेहता ने कहा कि टीम का मकसद जॉनर स्टोरीटेलिंग के मामले में कुछ अलग करने की कोशिश करना है उन्होंने कहा, "यह एक ऐसी फिल्म है जैसी इंडिया में पहले कभी नहीं बनी. उन्होंने ये भी कहा कि आइडिया ज़ॉम्बी फॉर्मेट को इंडियन सेटिंग और इमोशनल कोर के साथ पेश करना है.
हालांकि रणवीर सिंह के कैरेक्टर के बारे में डिटेल्स अभी सीक्रेट हैं, लेकिन एक्टर के शामिल होने से प्रोजेक्ट में दिलचस्पी बढ़ गई है. अलग-अलग जॉनर में अलग-अलग रोल निभाने के लिए जाने जाने वाले रणवीर सिंह के एक सर्वाइवल थ्रिलर में शामिल होने से फिल्म को लेकर उम्मीद और बढ़ गई है.

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












