
एशेज से पहले ऑस्ट्रेलिया को झटका, पैट कमिंस भारत-न्यूजीलैंड सीरीज से बाहर
AajTak
पैट कमिंस निचली कमर की चोट के कारण भारत और न्यूज़ीलैंड के खिलाफ होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज से बाहर हो गए हैं. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बताया कि उनकी रीहैबिलिटेशन प्रक्रिया एशेज को ध्यान में रखते हुए जारी है.
ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख तेज गेंदबाज और टेस्ट कप्तान पैट कमिंस भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली आगामी सीमित ओवरों की सीरीज से बाहर हो गए हैं. कमिंस निचली कमर की चोट से जूझ रहे हैं और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने साफ किया है कि उनकी रीहैबिलिटेशन प्रक्रिया एशेज सीरीज को ध्यान में रखते हुए चलाई जा रही है.
ऑस्ट्रेलिया का अगला शेड्यूल बेहद व्यस्त है. टीम 1 अक्टूबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलेगी. इसके बाद भारत के खिलाफ 19 से 25 अक्टूबर तक 3 वनडे और 29 अक्टूबर से 8 नवंबर तक 5 टी20 मैच खेले जाएंगे. वहीं, एशेज की शुरुआत 21 नवंबर से पर्थ में इंग्लैंड के खिलाफ होगी.
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बयान जारी करते हुए कहा, 'कमिंस को भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज के लिए नहीं चुना जाएगा. वे अपने रीहैबिलिटेश प्लान को जारी रखेंगे और गेंदबाजी में वापसी का समय उनकी एशेज तैयारी का हिस्सा होगा.'
32 साल के कमिंस ने हाल ही में UK और कैरेबियन दौरे पर खेले गए 4 टेस्ट मैचों में 95 से अधिक ओवर फेंके थे. इसी दौरान उन्हें पीठ में दर्द की शिकायत हुई. मेडिकल स्कैन में उनके रीढ़ की हड्डी पर लम्बर बोन स्ट्रेस सामने आया है, जिसका आगे विशेष इलाज और मैनेजमेंट करना होगा.
ये भी पढ़ें - T20 वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, मिचेल स्टार्क ने लिया छोटे फॉर्मेट से संन्यास, अब टेस्ट और ODI पर करेंगे फोकस
यह वही पुरानी चोट है, जिसने उनके करियर की शुरुआत में उन्हें लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रखा था. अब एक बार फिर यह समस्या लौटने से चिंता बढ़ गई है कि क्या कमिंस 7 हफ्तों में खेले जाने वाले 5 टेस्ट मैचों की कठिन एशेज सीरीज का दबाव झेल पाएंगे.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.









