
एलियन से है अंटार्कटिका के इस रहस्यमयी पिरामिड का कनेक्शन? क्या है इसकी सच्चाई
AajTak
अंटार्कटिका की बर्फीली चादरों के बीच एक ऐसा पहाड़ छिपा है, जो देखने में बिल्कुल प्राचीन मिस्री पिरामिड जैसा लगता है. इसे लेकर कई हैरान करने वाली थ्योरीज सामने आई हैं, जिनमें से एक दावा करती है कि इस पिरामिडनुमा पहाड़ का निर्माण एलियंस ने किया है. आइए जानते हैं वैज्ञानिक इन दावों पर क्या कहते हैं और यह पहाड़ पिरामिड जैसा क्यों दिखता है?
अंटार्कटिका की बर्फीली चादरों के बीच एक ऐसा पहाड़ छिपा है, जो देखने में बिल्कुल प्राचीन मिस्री पिरामिड जैसा लगता है. इसे लेकर कई हैरान करने वाली थ्योरीज सामने आई हैं, जिनमें से एक दावा करती है कि इस पिरामिडनुमा पहाड़ का निर्माण एलियंस ने किया है. आइए जानते हैं वैज्ञानिक इन दावों पर क्या कहते हैं और यह पहाड़ पिरामिड जैसा क्यों दिखता है?
अंटार्कटिका, जहां की बर्फ से ढकी चोटियां और गहरी खामोशी हमेशा से रहस्यमय रही हैं. वहां एक ऐसा पहाड़ मौजूद है जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जाता है. बर्फ की मोटी चादरों में छिपा यह पहाड़ बिल्कुल प्राचीन मिस्री पिरामिड जैसा नजर आता है.
एलियंस से जुड़े दावे
यह पहाड़ पहली बार 2016 में तब चर्चा में आया जब इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं. शार्प और सटीक पिरामिड जैसा आकार देखकर लोगों ने इसे एलियंस की कारीगरी बताया. कई लोगों का दावा था कि यह किसी प्राचीन सभ्यता का काम है, जो कभी यहां बसी होगी.
कहां है यह 'पिरामिड' जैसा पहाड़? रिपोर्ट के मुताबिक ये पहाड़ एल्सवर्थ पर्वत श्रृंखला में स्थित है, जिसकी ऊंचाई लगभग 4,150 फीट है. इसे पहली बार 1935 में अमेरिकी एविएटर लिंकन एल्सवर्थ ने देखा था. यह पहाड़ 'पैट्रियट हिल्स' के पास है, जहां अक्सर जलवायु वैज्ञानिक अपने शोध कार्य करते हैं.
2016 में इसकी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हुईं और इसे एलियंस या प्राचीन सभ्यता का अवशेष बताया जाने लगा. लेकिन वैज्ञानिकों का कहना है कि यह पहाड़ पूरी तरह प्राकृतिक है.

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











