
एलन मस्क का ग्लोबल पॉलिटिक्स को लेकर क्या है एजेंडा? जानिए ट्विटर खरीदने के बाद कैसा रहा है रुख
AajTak
अमेरिकी चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप के सपोर्ट में हवा बनाने के बाद, एलन मस्क की नजर अब यूरोपीय देशों में राजनीतिक सिनेरियो को बदलने पर है. ब्रिटेन में, उन्होंने प्रधानमंत्री कीर स्टारमर को हटाने की मांग की है और गलत सूचना फैलाने के मामले में X की जांच को लेकर ब्राजील के प्रति नाराजगी जताई है.
बिजनेसमेन और समस्याओं का हल निकालने के लिए मशहूर शख्स से लेकर राजनीतिक लीडर तक, दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलन मस्क ने ट्विटर (X) को खरीदने के बाद एक लंबा सफर तय किया है. उन्होंने इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कॉन्सपिरेसी थियरीज को बढ़ावा देने, अमेरिका के सहयोगी देशों के नेताओं पर हमला करने और यूरोपीय राजनीति में पक्ष लेने के लिए किया है.
अमेरिकी चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप के सपोर्ट में हवा बनाने के बाद, एलन मस्क की नजर अब यूरोपीय देशों में राजनीतिक सिनेरियो को बदलने पर है. ब्रिटेन में, उन्होंने प्रधानमंत्री कीर स्टारमर को हटाने की मांग की है और गलत सूचना फैलाने के मामले में X की जांच को लेकर ब्राजील के प्रति नाराजगी जताई है.
इंडिया टुडे की ओपन-सोर्स इंटेलिजेंस (OSINT) टीम द्वारा मस्क के X पोस्ट का एनालिसिस करने से जर्मनी, ब्रिटेन और ब्राजील में उनके फोकस एरियाज का पता चलता है. एलन मस्क ने 2023 में ट्विटर को खरीदा. इसके बाद जनवरी 2024 से, उनका सोशल मीडिया रुख बदल गया. इसे ध्यान में रखते हुए, एनालिसिस किए गए पोस्ट 1 जनवरी, 2023 और 6 जनवरी, 2025 के बीच के हैं.
जनवरी, 2023 से अब तक मस्क के X पर किए गए पोस्ट में 'जर्मनी' शब्द 27 बार आया है. इससे पहले की स्थिति पर नजर डाली जाय तो साल 2009 में ट्विटर पर आने के बाद उन्होंने सिर्फ 9 बार इस देश का जिक्र किया था.
9 जनवरी को एलन मस्क X पर एएफडी नेता एलिस वीडेल के साथ एक लाइव सेशन होस्ट करने वाले थे. पिछले साल एक मीडिया जांच से पता चला कि वीडेल के दादा एक प्रमुख नाजी जज थे, जिन्हें सीधे एडॉल्फ हिटलर द्वारा नियुक्त किया गया था. जर्मनी ने मस्क के बयान को 'चुनाव में हस्तक्षेप' कहा है. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भी इसी तरह के आरोप लगाए हैं.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










