
एयर होस्टेस ने महिला पैसेंजर के मुंह पर चिपकाई टेप, इस वजह से लेना पड़ा ये एक्शन
AajTak
फ्लाइट में एयर होस्टेस और अन्य यात्रियों के लिए उस वक्त असहज स्थिति बन गई. जब एक महिला यात्री अचानक जोर-जोर से फ्लाइट अटेंडेंट्स को गालियां देने लगी. हालत इस हद तक पहुंच गई कि महिला यात्री के मुंह पर एयर होस्टेस को टेप चिपकानी पड़ी.
फिजी एयरवेज की एक उड़ान के दौरान एक महिला यात्री ने अचानक हंगामा शुरू कर दिया और गालियां देने लगी. इससे पूरे विमान में अफरा-तफरी मचा दी. इसके घटना में क्रू मेंबर्स और पैसेंजर्स खासे परेशान हो गए. आखिर में एयर होस्टेस को महिला पैसेंजर के मुंह पर टेप चिपकानी पड़ी. यह घटना सैन फ्रांसिस्को से नादी (फिजी) जाने वाली फ्लाइट FJ871 में हुई.
घटना 20 जनवरी 2025 की है. जब एक महिला, जिसकी उम्र लगभग 60 वर्ष बताई जा रही है, उन्होंने विमान में चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला नशे में थी और वह नस्लीय व अश्लील भाषा का प्रयोग कर रही थीं.
एयर होस्टेस को कप फेंककर मारा न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार महिला अपने पति के साथ यात्रा कर रही थी, लेकिन दोनों अलग-अलग सीटों पर बैठे थे. महिला ने अपने पति की सीट के बारे में पूछना शुरू किया और जब एयर होस्टेस ने उसकी सीट की जानकारी देने से मना कर दिया, तो महिला का गुस्सा बढ़ गया.महिला ने न केवल अपशब्द कहे, बल्कि क्रू मेंबर्स पर कप फेंकने और हाथ मारने जैसे हिंसक व्यवहार भी किए.
बच्चे और अन्य यात्री हो गए परेशान महिला के चीखने और गाली-गलौज से विमान में मौजूद बच्चे और उनके माता-पिता परेशान हो गए. कई माता-पिता अपने बच्चों के कान बंद करते नजर आए.
अंत में महिला के मुंह पर चिपकाना पड़ा टेप फ्लाइट अटेंडेंट्स ने महिला को विमान के पिछले हिस्से में ले जाकर बैठाने की कोशिश की. लेकिन, महिला ने अपनी हरकतें जारी रखीं. इसके बाद क्रू ने महिला को शांत करने के लिए उसके मुंह पर टेप लगाने की कोशिश की.
अधिकारियों ने किया गिरफ्तार विमान के नादी पहुंचने पर महिला को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. फिजी पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि महिला पर फिजी सिविल एविएशन एक्ट के तहत 'अनियंत्रित यात्री' का मामला दर्ज किया गया है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











