
Surya Mangal Yuti 2025: 16 दिसंबर को धनु राशि में बनेगी सूर्य-मंगल की युति, इन राशियों को होगा फायदा
AajTak
Surya Mangal Yuti 2025: धनु राशि में बन रही सूर्य-मंगल की शक्तिशाली युति कई राशियों के जीवन में नई ऊर्जा, बदलाव और नए अवसर लेकर आ रही है. करियर, धन, रिश्ते और आत्मविश्वास से जुड़े मामलों में भी बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है.
Surya Mangal Yuti 2025: 16 दिसंबर को सूर्य-मंगल की धनु राशि में युति होने जा रही है. यह युति 14 जनवरी 2026 तक धनु राशि में रहेगी. सूर्य को आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और प्रतिष्ठा का ग्रह माना जाता है, जबकि मंगल व्यक्ति को जोश, हिम्मत और संघर्ष करने की ताकत प्रदान करता है. जब ये दोनों अग्नि तत्व वाले ग्रह धनु राशि में एक साथ स्थित होते हैं, तो परिस्थितियों में तीव्र बदलाव, बड़े फैसले और भाग्य से जुड़े मामलों में तेजी आना स्वाभाविक हो जाता है. ज्योतिषियों के अनुसार, यह युति आर्थिक स्थिति, करियर, रिश्तों और विचारधारा को भी प्रभावित करेगा. चलिए जानते हैं कि सूर्य-मंगल की युति से किन राशियों को लाभ होगा.
सिंह राशि
सूर्य-मंगल का यह संयोग सिंह राशि वालों के पंचम भाव में होगा. संतान संबंधी गतिविधियों में लाभ पाएंगे. अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. धन लाभ के नए अवसर बनेंगे. समाज में पहचान बढ़ सकती है. दोस्तों से सहायता मिल सकती है, लेकिन भरोसा सोच-समझकर करें. निवेश के मामलों में फायदा हो सकता है. रचनात्मक कामों में सफलता दिख रही है. हर कार्य में संतुलन बनाए रखें. उपलब्धियों से भरा साबित होगा.
तुला राशि
सूर्य मंगल की युति तुला राशि वालों के तीसरे भाव में होगी. साहस और कार्यक्षमता बढ़ेगी. भाग्य भी साथ देता हुआ दिख रहा है. करियर में नए अवसर उभर सकते हैं. यात्राएं फायदेमंद रहेंगी. आध्यात्मिक सोच प्रबल होगी. वाणी से लोग प्रभावित होंगे. मीडिया, लेखन, संचार और मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए यह समय खासतौर पर फलदायी साबित हो सकता है. कुल मिलाकर फायदा होगा.
मकर राशि

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












