
एक बाइक, दो बंदूकधारी और 30 KM तक आतंक का खेल, जानिए बेगूसराय फायरिंग में अब तक क्या हुआ?
AajTak
बिहार के बेगूसराय में दो बदमाशों ने नेशनल हाइवे 28 पर चार थाना क्षेत्रों से निकलते हुए 10 लोगों को गोली मारी. इसमें से 31 साल के चंदन कुमार की मौत हो गई है. फरार बदमाशों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है. मामले में सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. कानून व्यवस्था को लेकर बिहार की राजनीति गर्मा गई है.
बिहार के बेगूसराय की सड़कों पर मंगलवार शाम साढ़े 5 बजे एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की. नेशनल हाइवे 28 पर चार थाना क्षेत्रों से निकलते हुए 30 किलोमीटर तक बदमाश 40 मिनट तक राह चलते 10 लोगों को गोली मारी, जिसमें से 31 साल के चंदन कुमार की मौत हो गई है. फरार बदमाशों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है.
आरोपियों की धर-पकड़ के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं, जो कई जगहों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं. मामले में पुलिस की लापरवाही को देखते हुए सात पुलिसकर्मियों को निलंबत कर दिया गया है. कई जगहों पर नाकेबंदी की गई है. जानिए अब तक इस मामले में क्या हुआ…
अब नाकेबंदी और दबिश दे रही पुलिस
बदमाश फुलवरिया, बछवाड़ा, तेघडा और चकिया थाना इलाकों मे फायरिंग करते हुए आराम से फरार हो गए. पुलिस तमाशबीन बनी रही. घटना के बाद पुलिस ने पूरे शहर को सील कर दिया. पटना, समस्तीपुर, खगडिया, नालंदा, लखीसराय जिलों में नाकेबंदी की गई है. एसपी से लेकर आईजी तक सड़कों पर आ गए हैं और ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है.
बिहार में गर्माई राजनीति बेगूसराय की सड़क पर हुए इस “खूनी खेल” के बाद बिहार की राजनीति गर्मा गई है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और शहनवाज हुसैन ने बिहार सरकार पर जमकर हमला बोला है. भाजपा नेताओं ने बुधवार को बेगूसराय बंद का आह्वान किया है.
भाजपा जिला अध्यक्ष राज किशोर सिंह के नेतृत्व में हर हर महादेव चौक पर एनएच 31 में जाम लगा दिया गया है. इसकी वजह से एनएच 31 पर वाहनों की कतार लग गई है. भाजपा नेताओं ने कहा कि जबसे तेजस्वी की गोद में नीतीश कुमार बैठे हैं, पूरे बिहार में अपराधी बेलगाम हैं.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










