
एक कोरोना केस आने पर ही इस पूरे मुल्क में लगाया गया Lockdown, बॉर्डर कर दी गई सील
ABP News
प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना पॉजिटिव पाई गई महिला 29 साल की है. वो फिजी जाने वाली थी और उड़ान से पहले उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई.
समोआ के प्रशांत द्वीप राष्ट्र में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आने के बाद लॉकडाउन लागू कर दिया गया है. इसके अलावा उसने अपनी सीमाओं को भी सील कर दिया है. सरकार ने हवाई और समुद्र से सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रा को निलंबित करने वाला एक आपातकालीन आदेश जारी किया है. यहां पर कोरोना वायरस का पहला केस उपोलू के मुख्य द्वीप पर पाया गया था.
प्रधानमंत्री फियामे नाओमी माताफा ने कहा कि कोरोना पॉजिटिव पाई गई महिला 29 साल की है. वो फिजी जाने वाली थी और उड़ान से पहले उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई. पीएम ने चार दिनों के लॉकडाउन का आदेश दिया है.

लखनऊ में चाइनीज मांझे से कटी बच्ची की गर्दन, पिता के साथ बाइक से जा रही थी मासूम, 6 पतंगबाज गिरफ्तार
Lucknow News: लखनऊ के वजीरगंज में चाइनीज मांझे से बच्ची के गले में गहरे जख्म हुए हैं. डॉक्टर ने कई टांके लगाए हैं. राहगीरों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस ने एक्शन लिया है.












