
एक्शन में योगी सरकार: हॉस्पिटल पहुंच भड़के डिप्टी CM, बोले- ये कैसी व्हीलचेयर, बैठते ही गिर जाएगा मरीज
AajTak
सूबे के डिप्टी सीएम (Deputy CM) बृजेश पाठक ने आज लखनऊ के श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया. उन्होंने अव्यवस्थाओं को देखकर जिम्मेदारों को कड़ी फटकार लगाई. डिप्टी सीएम ने कहा कि अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों को किसी भी तरह की कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए. डिप्टी सीएम ने इस दौरान अधिकारियों के साथ बैठक भी की.
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री (Deputy CM) बृजेश पाठक आज अचानक लखनऊ के श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल (Shyama Prasad Mukherjee Civil Hospital) पहुंचे, जहां उन्होंने अस्पताल का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इस दौरान वे व्हीलचेयर और स्ट्रेचर को देखकर भड़क गए. उन्होंने अस्पताल के सीएमएस से पूछा कि आखिर यह कैसी व्यवस्था है, जहां व्हीलचेयर की हालत ठीक नहीं है. तीमारदार अपने मरीज को कैसे व्हीलचेयर पर ले जाएगा, जब उसमें आगे का छोटा मूविंग पहिया ही नहीं है. पाठक ने कहा कि क्या आप लोग कभी विजिट करके इन सब चीजों को देखते नहीं हैं.
इस दौरान एक और व्हीलचेयर को उप मुख्यमंत्री ने देखा. उन्होंने कहा कि इस बड़े पहिए की हालत ठीक नहीं है, जब मरीज व्हीलचेयर पर बैठेगा तो गिर जाएगा. वहीं बगल में ही खड़े अस्पताल के सीएमएस से पूछा कि क्या आप लोग ध्यान नहीं देते हैं इन सब चीजों पर? एक भी व्हील चेयर हालत ठीक नहीं है. इस दौरान उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारियों और चिकित्सकों के साथ एक बैठक भी की. उन्हें अस्पताल को दुरुस्त करने की हिदायत दी.
'प्रशासनिक अफसरों और डाक्टरों के साथ की बैठक'
लखनऊ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी मनोज अग्रवाल ने बताया कि उप मुख्यमंत्री सिविल अस्पताल आए. उन्होंने अस्पताल का भ्रमण कर निरीक्षण किया. डिप्टी सीएम ने यहां के प्रशासनिक अफसरों और चिकित्सकों के साथ बैठक की. उन्होंने सरकार का एजेंडा बताया कि आखिर सरकार स्वास्थ्य विभाग में क्या बदलाव चाहती है, जिससे व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा सके. सीएमओ ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग का प्रतिनिधि होने के नाते मैं कह सकता हूं कि सरकार का जो एजेंडा स्वास्थ्य विभाग को लेकर है, उसमें हम पूरा काम करेंगे.
'शिकायत मिलने पर अस्पतालों में करते हैं छापेमारी'
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि हम लोग अस्पतालों में छापेमारी करते हैं, जहां शिकायत मिलती है. फिर उसे दोषी मिलने के उपरांत कार्रवाई की जाती है. बता दें कि बीते रोज दो लड़कियों की मां को गोद में लेकर अस्पताल ले जाने की तस्वीर वायरल हुई थी. इसके बाद बृजेश पाठक ने आज सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया और अस्पताल प्रबंधन को एक सप्ताह के भीतर कमियों को दूर करने का निर्देश दिया है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








