
एक्टर बनकर जबरदस्त हिट हुआ ये IAS, VIDEO को 51 करोड़ बार देखा गया
AajTak
IAS अभिषेक सिंह अपनी एक्टिंग को लेकर काफी पॉपुलर हैं. उनके डेब्यू म्युजिक वीडियो को अब तक 51 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है.
IAS और एक्टर अभिषेक सिंह का नया गाना 'पहली बार' सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है. इसमें वह दीक्षा कौशल के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं. दिल्ली का यह IAS अधिकारी पहले भी कई म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुके हैं.
अभिषेक सिंह का यह म्यूजिक वीडियो 29 अप्रैल को रिलीज हुआ था. जिसमें वह जावेद अली और रोचक कोहली के गाने पर परफॉर्म करते दिखते हैं. 'पहली बार' गाने को कुमार ने लिखा है. वीडियो को अब तक कई लाख बार देखा जा चुका है. इंस्टाग्राम पर गाने का वीडियो शेयर करते हुए अभिषेक ने लिखा- एक खूबसूरत जगह पर एक अद्भुत लव स्टोरी को फिल्माया गया है.
कौन हैं IAS अभिषेक सिंह? अभिषेक मूल रूप से छत्तीसगढ़ के रहनेवाले हैं. उनका जन्म 22 फरवरी 1983 को हुआ था. अभिषेक ने यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली से B.Com. की पढ़ाई की है. साल 2011 में उन्होंने UPSC एग्जाम क्रैक किया था. इसके बाद उन्हें उत्तर प्रदेश कैडर मिला था. अभिषेक की पहली पोस्टिंग कानपुर (देहात) में बतौर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हुई थी. बाद में उन्हें दिल्ली ट्रांसफर कर दिया गया. वह फिलहाल दिल्ली में कार्यरत हैं.
अभिषेक को उनके कल्चरल एक्टिविटीज के लिए साल 2021 में ICONIC GOLD AWARDS 2021 से नवाजा गया था. सोशल एक्टिविटीज के लिए उन्हें साल 2022 में TEDx FORESchool और BRICS Chamber of Commerce & Industry का अवार्ड भी मिला है.
अभिषेक सिंह सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हैं. जहां वह अपने काम से जुड़े पोस्ट शेयर करते रहते हैं. इंस्टाग्राम पर अभिषेक को 27 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. ट्विटर पर उनके करीब 24 हजार फॉलोअर्स हैं.
डेब्यू वीडियो से IAS अभिषेक ने बटोरी थी सुर्खियां, 51 करोड़ बार देखा जा चुका VIDEO

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










