
'उस्ताद भगत सिंह' की रिलीज से छह दिन पहले बड़ा बदलाव, आंध्रप्रदेश सरकार ने बढ़ाई टिकिट की कीमतें
ABP News
Ustaad Bhagat Singh Ticket Prices: 'उस्ताद भगत सिंह' फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इसी बीच आंध्रप्रदेश सरकार ने फिल्म को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है.
पवन कल्याण स्टारर फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म की रिलीज को महज छह दिन ही बाकी हैं. ये फिल्म काफी चर्चाओं में भी है. इसी बीच अब खबरें हैं कि फिल्म के टिकिट की कीमतें अचानक से बढ़ा दी गई हैं. रिलीज के महज छह दिन पहले ही ये बड़ा बदलाव काफी फिल्म के कलेक्शन और लोगों की भीड़ को प्रभावित कर सकता है.
रिलीज से पहले बढ़ीं टिकिट की कीमतेंदरअसल आंध्र प्रदेश ने पवन कल्याण और हरीश शंकर की इस फिल्म के टिकटों की कीमतों में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है. जबकि तेलंगाना ने मौजूदा सरकारी टिकटों की कीमतों को बरकरार रखा है. इससे दो राज्यों के बीच कीमतों में ये अंतर पैदा हो गया है, जो फिल्म की रिलीज जितनी ही चर्चा का विषय बना हुआ है. इस बात की पुष्टि खुद आंध्र प्रदेश सरकार ने की है.
कितनी होगी अब कीमत?इस फिल्म के स्पेशल शो के टिकिटों की कीमत 500 रुपये तय की गई है. सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में मौजूदा सरकारी टिकिटों की कीमत के साथ 100 रुपये एक्स्ट्रा लिए जाएंगे. जबकि मल्टीप्लेक्स में मौजूदा सरकारी टिकटों की कीमत के साथ 125 रुपये एक्स्ट्रा लिए जाएंगे. ये मंजूरी प्रोडक्शन हाउस मैत्री मूवी मेकर्स द्वारा राज्य सरकार से विशेष दरों के लिए औपचारिक रूप से आवेदन करने के बाद दी गई.
तेलंगाना हाई कोर्ट के पहले के फैसले ने 'उस्ताद भगत सिंह' की योजनाओं को रोक दिया है. क्योंकि मेकर्स इस बात को लेकर श्योर नहीं हैं कि अगर वो दोबारा बढ़ोतरी की मांग करते हैं तो न्यायालय की क्या प्रतिक्रिया होगी. जिसके चलते, तेलंगाना के सिनेमाघरों में टिकट की कीमतें बढ़ाए बिना, मौजूदा सरकारी कीमतों पर ही फिल्म दिखाई जा सकती हैं.

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












