
'...उनकी दहाड़ अपने भीतर रखता हूं', पिता बाबा सिद्दीकी की हत्या पर बोले बेटे जीशान
AajTak
बाबा सिद्दीकी की हत्या पर बेटे जीशान सिद्दीकी ने कहा कि हत्यारों की नजरें उन पर हैं, लेकिन उन्हें डराया नहीं जा सकता है. मेरे पिता एक शेर थे, मैं उनकी दहाड़ अपने भीतर रखता हूं.
मुंबई में मारे गए एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी ने कहा कि पिता को मारने के बाद अब उनके हत्यारों की नजरें उन पर हैं, लेकिन उन्हें डराया नहीं जा सकता है. जीशान ने कहा, उन्होंने मेरे पिता को चुप करा दिया, लेकिन वे भूल गए कि वो एक शेर थे और मैं उनकी दहाड़ अपने अंदर रखता हूं. उनकी लड़ाई मेरी रगों में है. वह न्याय के लिए खड़े हुए, बदलाव के लिए लड़े और अटूट साहस के साथ तूफानों का सामना किया.
उन्होंने X पर लिखा, "मेरे पिता की हत्या करने के बाद वो ये मानकर मुझ पर नजरें गड़ाए हुए हैं कि वो जीत गए हैं. उन्हें मैं बताना चाहता हूं कि मेरी रगों में शेर का खून दौड़ता है. मैं अब भी यहां हूं, निडर और अटूट. उन्होंने एक को मार दिया, लेकिन उनकी जगह पर अब मैं उठ खड़ा हुआ हूं. यह लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है. आज मैं वहीं खड़ा हूं जहां वह खड़े थे: जीवित, अथक और तैयार. वांद्रा ईस्ट के मेरे लोगों के लिए, मैं हमेशा आपके साथ हूं.''
12 अक्टूबर को बाबा सिद्दीकी की हुई थी हत्या
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर की रात मुंबई के बांद्रा इलाके में जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के पास तीन लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. पुलिस ने अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया है और मुख्य शूटर और दो कथित साजिशकर्ताओं की तलाश कर रही है. पुलिस ने कहा था कि हत्या के पीछे के मकसद की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है और लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से कथित संबंध समेत अलग-अलग एंगल से जांच की जा रही है.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.








