
उत्तर कोरिया ने किया बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण, किम जोंग ने कुछ दिन पहले दी थी धमकी
AajTak
दक्षिण कोरिया के मुताबिक, उत्तर कोरिया ने उत्तर के पूर्वी तट पर एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी है. दक्षिण कोरिया के एक सैन्य अफसर ने बताया कि प्रक्षेपण रविवार को किया गया, लेकिन मिसाइल ने कितनी दूर तक उड़ान भरी, इसके बारे में कोई और जानकारी नहीं मिली है.
देश की परमाणु-हमले की क्षमताओं बढ़ाने की किम जोंग उन की प्रतिबद्धता के बीच उत्तर कोरिया ने रविवार को पूर्वी तट पर एक संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल का प्रक्षेपण किया है. यह 2024 में इस तरह का किया गया पहला प्रक्षेपण है.
जापान के तट रक्षक और दक्षिण कोरिया के संयुक्त चीफ ऑफ स्टाफ ने कहा कि देश के पूर्वी तट से दूर उत्तर कोरिया की तरफ से कम से कम एक मिसाइल का प्रक्षेपण किया गया. मिसाइल कितनी दूर तक पहुंची इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है.
किम ने खाई थी कसम
यह प्रक्षेपण उत्तर कोरिया द्वारा दक्षिण कोरिया के साथ तनावपूर्ण समुद्री सीमा के पास तोपखाने के गोले दागने के कुछ दिनों बाद किया गया है, जिसके बाद दक्षिण कोरिया ने उसी क्षेत्र में इसी तरह की गोलीबारी का अभ्यास किया था. आपको बता दें कि बीते दिसंबर के अंत में ही सत्ताधारी पार्टी की एक प्रमुख बैठक में, उत्तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग उन ने अपने परमाणु हथियारों का जखीरा बढ़ाने और अतिरिक्त जासूसी उपग्रहों को लॉन्च करने की कसम खाई थी.
परमाणु हमले को लेकर दी थी धमकी
आपको बता दें कि कुछ समय पहले ही नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग-उन ने परमाणु हथियारों को लेकर फिर बड़ा बयान दिया था. किम जोंग ने कहा कि अगर दुश्मन ने उकसाया तो हम परमाणु हमला करने से भी नहीं हिचकिचाएंगे. नॉर्थ कोरिया की सरकारी न्यूज एजेंसी KCNA के मुताबिक, किम ने साफ निर्देश दिए हैं कि अगर दुश्मन परमाणु हमले की धमकी देता है या उकसाता है तो हम भी परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने से बिल्कुल नहीं हिचकिचाएंगे. इसके बाद उन्होंने नॉर्थ कोरिया ने इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल ह्वासोंग-18 (Hwaong-18) को लॉन्च किया था. दावा है कि ये उत्तर कोरिया की अब तक की सबसे ताकतवर मिसाइल है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










