
'उत्तराखंड में 20% कमीशन दिए बिना कोई काम नहीं होता', पूर्व सीएम ने अपनी ही सरकार पर साधा निशाना
AajTak
तीरथ सिंह वीडियो में कहते दिख रहे हैं कि मैं मुख्यमंत्री रहा हूं और शायद मुझे ऐसा नहीं कहना चाहिए. लेकिन मुझे ये स्वीकार करने में कोई हिचक नहीं है कि जब हम उत्तर प्रदेश से अलग हुए थे, तो वहां सार्वजनिक कामों के लिए 20% तक कमीशन दिया जाता था. रावत ने कहा, अलग राज्य होने के बाद, कमीशन खत्म हो जाना चाहिए था. लेकिन यह जारी रहा.
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का एक कथित वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में तीरथ सिंह रावत इशारों ही इशारों में अपनी ही सरकार पर निशाना साधते नजर आ रहे हैं. वीडियो में पूर्व सीएम रावत कहते दिख रहे हैं कि राज्य में बिना कमीशन के कोई काम नहीं कराया जा सकता. तीरथ सिंह रावत का ये वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. वे वीडियो में एक कमरे में बैठे नजर आ रहे हैं और राज्य में कमिशनखोरी की बात कर रहे हैं. तीरथ सिंह वीडियो में कहते दिख रहे हैं कि मैं मुख्यमंत्री रहा हूं और शायद मुझे ऐसा नहीं कहना चाहिए. लेकिन मुझे ये स्वीकार करने में कोई हिचक नहीं है कि जब हम उत्तर प्रदेश से अलग हुए थे, तो वहां सार्वजनिक कामों के लिए 20% तक कमीशन दिया जाता था.
वीडियो में रावत कहते दिख रहे हैं कि अलग राज्य होने के बाद, कमीशन खत्म हो जाना चाहिए था. लेकिन यह अभ्यास जारी रहा. हमने 20% कमीशन के साथ शुरुआत की. बता दें कि उत्तराखंड सन 2000 में उत्तर प्रदेश से अलग होकर राज्य बना था.
पौड़ी से बीजेपी सांसद रावत ने कहा कि मुझे बताया गया है कि कमीशन दिए बिना यहां (उत्तराखंड) में कुछ भी काम नहीं कराया जा सकता है. उत्तर प्रदेश में कमिशनखोरी एक प्रथा थी, लेकिन दुर्भाग्य से ये उत्तराखंड में भी जारी रही. हालांकि, तीरथ सिंह रावत ने कहा कि इसके लिए किसी एक को जिम्मेदार नहीं ठहरा सकते. यह मानसिकता है. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड से कमीशनखोरी तभी खत्म होगी, जब हम राज्य को अपने परिवार की तरह देखना शुरू कर देंगे.
तीरथ सिंह रावत मार्च 2021 से जुलाई 2021 तक उत्तराखंड के सीएम रहे. हालांकि, उन्होंने सीएम रहते महिलाओं के रिप्ड जींस पहनने को लेकर टिप्पणी की थी. इसके बाद उनकी काफी आलोचना भी हुई थी. रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान राम और कृष्ण का अवतार भी बताया था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










