
उत्तराखंड: चक्रवात ताउते के प्रभाव से बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी
ABP News
मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, पौड़ी, बागेश्वर, नैनीताल, अल्मोड़ा और चम्पावत सहित पहाड़ी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.
देहरादून: चक्रवाती तूफान ताउते और पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तराखंड के अधिकतर इलाकों में पिछले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश हुई जिसके कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गयी है. मौसम विज्ञान विभाग में वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान नैनीताल में 132 मिलीमीटर, मसूरी में 103 मिलीमीटर और मुक्तेश्वर में 85 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गयी. उन्होंने बताया कि देहरादून में 47.7 मिलीमीटर, पंतनगर में 43.6 मिलीमीटर, टिहरी में 56.8 मिलीमीटर और पिथौरागढ़ में 43.5 मिलीमीटर बारिश हुई. पहाड़ी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारीMore Related News

लखनऊ में चाइनीज मांझे से कटी बच्ची की गर्दन, पिता के साथ बाइक से जा रही थी मासूम, 6 पतंगबाज गिरफ्तार
Lucknow News: लखनऊ के वजीरगंज में चाइनीज मांझे से बच्ची के गले में गहरे जख्म हुए हैं. डॉक्टर ने कई टांके लगाए हैं. राहगीरों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस ने एक्शन लिया है.












