
ईरान पर हमला करेंगे ट्रंप या बन जाएगी बात? अमेरिका ने जिनेवा मीटिंग में तेहरान के सामने रखीं ये 5 शर्तें
ABP News
बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका और ईरान के बीच जेनेवा में बैठक हुई. तेहरान पर समझौते पर सहमत होने या अमेरिकी सैन्य हमलों का सामना करने का दबाव है. अमेरिका ने तेहरान के सामने 5 शर्तें रखी हैं.
अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच दोनों देशों के बीच गुरुवार (26 फरवरी) को परमाणु वार्ता के लिए बैठक हुई. तेहरान पर समझौते पर सहमत होने या अमेरिकी सैन्य हमलों का सामना करने का दबाव है. जेनेवा में अमेरिका ने ईरान के सामने 5 बड़ी शर्त रखी हैं. जिसमें ईरान के अपने तीनों परमाणु संयंत्रों (फोर्डो, नतान्ज और इस्फहान) को नष्ट करना शामिल है. इसके अलावा यूएस ने ईरान अपने सभी संवर्धित यूरेनियम को अमेरिका को सौंपने की शर्त रखी है.
जेनेवे में तीसरे दौर की बैठक
ओमान की मध्यस्थता के चलते ईरान और यूएस के बीच बातचीत का तीसरा दौर जिनेवा में चल रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को अल्टीमेटम दिया है कि अगर दोनों देशों के बीच में न्यूक्लियर डील पर कोई सहमति नहीं बनती है तो ईरान को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. वहीं, ईरान अमेरिका की कई शर्तों को मानने के लिए राजी नजर नहीं आ रहा है.
परमाणु संयंत्र को नष्ट करना













