
ईरान के साथ ओमान में वार्ता के कुछ घंटे बाद ही ट्रंप ने किया अहम फ़ैसला
BBC
ट्रंप ईरान को लगातार धमकियां दे रहे थे लेकिन अचानक से बातचीत शुरू हुई थी. अब बातचीत के कुछ घंटे बाद ही ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किया है.
ओमान की राजधानी मस्कट में ईरान और अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच बातचीत ख़त्म होने के कुछ घंटे बाद ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक एग्जेक्यूटिव ऑर्डर पर हस्ताक्षर किया है
ट्रंप में शुक्रवार को एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किया, जिसमें कहा गया है कि जिन देशों ने ईरान के साथ व्यापार करना जारी रखा है, उन पर अतिरिक्त टैरफ़ लगा सकते हैं.
हालांकि इस आदेश में टैरिफ़ दर के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है बल्कि 25% टैरिफ़ का उदाहरण दिया गया है.
आदेश के अनुसार, जो देश सीधे या परोक्ष रूप से ईरान से ख़रीद करते हैं या कोई भी सामान या सेवाएं लेते हैं, उनके अमेरिकी निर्यात पर टैरिफ़ लगाया जाएगा.
बीबीसी हिन्दी के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
हालांकि इस आदेश को लेकर ट्रंप ने सीधे तौर पर कोई टिप्पणी नहीं की है लेकिन शुक्रवार रात एयर फ़ोर्स वन पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए दोहराया कि 'ईरान परमाणु हथियार नहीं रख सकता है.'
ग़ौरतलब है कि दोनों तरफ़ से कई हफ़्तों की धमकियों चेतावनियों के बाद शुक्रवार को ही अमेरिकी और ईरानी अधिकारियों के बीच ओमान में वार्ता शुरू हुई है.













