
ईरान के पास वो कौन सा सीक्रेट हथियार, जो डुबो सकता है अमेरिका का सबसे ताकतवर जहाज, जानें पावर
ABP News
Iran-US Tension: ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई ने अमेरिका की धमकियों का जवाब देते हुए कहा है कि जरूरत पड़ी तो ईरान अमेरिकी युद्धपोतों को निशाना बना सकता है.
Iran-US Tension: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप की धमकियों का जवाब देते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर दबाव बनाया गया तो ईरान अमेरिकी युद्धपोतों को निशाना बना सकता है।
बताया जा रहा है कि ईरान पर दबाव बनाने के लिए अमेरिका ने अपने दो बड़े युद्धपोत तैनात किए हैं। इसके जवाब में खामेनेई ने कहा कि ईरान के पास ऐसे हथियार हैं जो इन भारी भरकम जहाजों को डुबो सकते हैं। उनका यह बयान केवल धमकी नहीं माना जा रहा है। रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि ईरान ने पिछले दस साल में खाड़ी के संकरे रास्तों, खासकर हॉर्मुज जलडमरूमध्य में युद्ध की खास तैयारी की है।
कैरियर किलर तकनीक पर भरोसा
खामेनेई ने जिस ताकत की ओर इशारा किया है, उसे कैरियर किलर तकनीक कहा जाता है। माना जाता है कि ईरान ने ऐसी रणनीति बनाई है जिससे वह बड़े युद्धपोतों को निशाना बना सके।













