
ईरान के नए राष्ट्रपति इब्राहीम रईसी अगस्त में लेंगे शपथ, जानिए उनकी जीत पर प्रधानमंत्री मोदी क्या बोले
Zee News
ईरान में राष्ट्रपति ओहदे के चुनाव में मुल्क के सबसे बड़े नेता आयतुल्ला अली खामेनेई के कट्टर हिमायती एवं न्यायपालिका प्रमुख इब्राहीम रईसी ने शनिचर को बड़े फासले से जीत हासिल की है. वह हसन रूहानी की जगह लेंगे.
नई दिल्लीः ईरान के नए राष्ट्रपति इब्राहीम रईसी को जीत पर वजीर-ए-आजम नरेंद्र मोदी ने इतवार को उन्हें मुबारकबाद दिया है. मोदी ने ट्वीट कर कहा है, “ईरान के राष्ट्रपति के तौर पर मुनतखब होने के लिए इब्राहिम रईसी को मुबारकबाद. मैं भारत और ईरान के दरमियान बेहतर ताल्लुकात को और मजबूत करने के लिए उनके साथ काम करने के लिए बैचेन हूं.’’ ईरान में राष्ट्रपति ओहदे के चुनाव में मुल्क के सबसे बड़े नेता आयतुल्ला अली खामेनेई के कट्टर हिमायती एवं न्यायपालिका प्रमुख इब्राहीम रईसी ने शनिचर को बड़े फासले से जीत हासिल की। राष्ट्रपति पद के चुनाव में मुल्क के इतिहास में इस बार सबसे कम मतदान हुआ है. वह हसन रूहानी की जगह लेंगे. रईसी अगले अगस्त महीने की शुरूआत में अपने पद और गोपनीयता का हलफ लेंगे. "Congratulations to Ebrahim Raisi on his election as President of Iran. I look forward to working with him to further strengthen the warm ties between India and Iran," tweets Prime Minister Narendra Modi. — ANI (@ANI)More Related News
