
इस लड़की ने जॉब प्रोफाइल में लिखा- सेक्स वर्क, LinkedIn पर छिड़ी बहस
AajTak
एक लड़की ने कंटेंट डायरेक्टर का काम छोड़ सेक्स वर्क का काम शुरू कर दिया. इसके बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि यह किसी दूसरे क्लाइंट वर्क की तरह ही है. नए काम से उन्हें खुशी मिलती है और वह अपने काम के बदले बहुत ज्यादा पैसे लेती हैं.
एक लड़की ने प्रोफेशनल नेटवर्किंग वेबसाइट पर LinkedIn पर अपने जॉब प्रोफाइल में सेक्स वर्क जोड़ दिया. बाद में इसके बारे उन्होंने खुद एक पोस्ट में बताया और कहा कि वह इसे एक क्लाइंट वर्क की तरह ही देखती हैं. इस पर बहस छिड़ गई है. एक पक्ष तो लड़की के साथ दिखा, वहीं दूसरे पक्ष ने कहा कि वे सेक्स वर्क को प्रमोट नहीं करने वाले हैं.
अमेरिका के न्यूयॉर्क की रहनेवाली एरियल एगोजी कंटेंट डायरेक्टर का काम करती थीं. लेकिन इसे छोड़ वह अब सेक्स वर्क करने लगीं. उन्होंने इसे बारे में LinkedIn पर लिखा- मैंने अपनी नौकरी 2 हफ्ते पहले छोड़ दिया था, क्योंकि मुझे सेक्स वर्क करना था.
एरियल ने आगे लिखा- 'हां, मैंने जो थोड़े पैसे बचाए थे वह मेरे काम आए, लेकिन मैंने नौकरी इसलिए छोड़ दी क्योंकि जब मैं इंटेंशनली सेक्स वर्क करती हूं तो मुझे अपनी ताकतों के बारे में पता चलता है. मैं इसके लिए हद से ज्यादा पैसे लेती हूं.'
'जो लोग मुझे मेरी तय कीमत नहीं देना चाहते हैं उनकी तरफ से रिजेक्शन मिलने पर मुझे कोई दिक्कत नहीं होती है, क्योंकि मैं उतने पैसों की ही मांग करती हूं जो इमोशनल लेबर के लिए मिलना चाहिए.'
लड़की ने आगे कहा- मैं खुद अपनी बाउंड्रीज सेट करती हूं और उस पर अड़ी रहती हूं. मैं उन्हीं तरीकों से ये काम करती हूं जो सेफ, प्लेफुल और मेरे लिए काफी हो. इससे कम पर मैं अपना टाइम बर्बाद नहीं करती हूं. मैंने काम के लिए खुद पिच करना और निगोशिएट करना छोड़ दिया है. मुझे अब खुद को साबित करने की जरूरत नहीं है. मैंने अपनी कीमत को जस्टिफाई कर दिया है.'
एरियल एगोजी ने सेक्स वर्क के प्रोफेशन को लेकर भी बात की है. उन्होंने कहा- इसे दूसरे क्लाइंट वर्क से अलग कर के क्यों देखा जाता है? बार-बार मैं इसी नतीजे पर पहुंचती हूं कि यह अलग नहीं है. इसलिए मैंने अब सेक्स वर्क के प्रोफेशन को अपने लिंक्डइन प्रोफाइल पर भी मेंशन कर दिया है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










