
इस कंपनी की वजह से घट गई iPhone की सेल, बिगाड़ दिया ऐपल का मार्केट
AajTak
iPhone Market Sale: चीन में Apple को कड़ी टक्कर मिल रही है. Huawei ने हाल में ही अपने नए स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया है. इन फोन्स के लॉन्च होने के बाद ऐपल की सेल में गिरावट देखने को मिली है. ऐपल की सेल चीनी मार्केट में 19 परसेंट घट गई है. कंपनी तीसरे पायदान पर पहुंच गई है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
Apple को चीन में बड़ा झटका लगा है. ब्रांड चीन में अब टॉप स्मार्टफोन सेलर नहीं रहा. कंपनी की सेल साल की पहली तिमाही में 19 परसेंट कम हुई है. ऐपल को चीन में लोकल कंपनियों को कड़ी टक्कर मिल रही है. रिपोर्ट्स की मानें तो Huawei, ब्रांड के लिए एक बड़ी चुनौती बन रहा है.
वहीं दुनियाभर में स्मार्टफोन शिपमेंट के मामले में भी ऐपल का मार्केट शेयर कम हुआ है. कंपनी का मार्केट शेयर दुनिया के सबसे बड़े स्मार्टफोन मार्केट में 15.7 परसेंट पर पहुंच गया है. पिछले साल इस दौरान कंपनी की सेल 19.7 परसेंट रही थी. ये ऐसे वक्त में हुआ है, जब पहली तिमाही में चीन में ओवरऑल स्मार्टफोन सेल 1.5 परसेंट बढ़ी है.
काउंटर पॉइंट की रिपोर्ट के मुताबिक, Huawei चीन में बेस्ट परफॉर्मेंस वाली कंपनी बनी है. कंपनी ने ईयर ऑन ईयर 69.7 परसेंट की ग्रोथ हासिल की है. कंपनी की वापसी से सीधे प्रीमियम सेगमेंट पर असर पड़ा है. हालांकि, इसके बाद भी ये चीनी बाजार में टॉप स्मार्टफोन ब्रांड नहीं है.
यह भी पढ़ें: चीन को लगेगा एक और झटका, भारत के लिए Apple का खास प्लान, जल्द हो सकती है बड़ी डील
चीन में सबसे ज्यादा स्मार्टफोन्स की बिक्री Vivo की हुई है. इसके बाद Honor आता है और तीसरे नंबर पर Apple आता है. ऐपल की सेल कम होने की वजह Huawei है, जिसने प्रीमियम सेगमेंट में धमाकेदार वापसी की है. सीनियर रिसर्च एनालिस्ट Ivan Lam की मानें, तो iPhone की सेल में वापस पटरी पर आ सकती है.
उन्होंने बताया, 'हमें स्लो लेकिन लगातार इम्प्रूवमेंट दिख रहा है, इसलिए मोमेंटम शिफ्ट हो सकता है. दूसरी तिमाही में नए कलर ऑप्शन आने की वजह से सेल बेहतर हो सकती है. इसके बाद जून में WWDC इवेंट भी है, जिसमें कंपनी कुछ खास AI फीचर्स का ऐलान कर सकती है. इस मूव के बाद भी सेल बेहतर होने के कयास है.'

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











