
इलाहाबाद HC के पूर्व जज एसएन शुक्ला पर CBI ने दर्ज किया केस, 5 साल में 165% बढ़ गई थी आय
AajTak
सीबीआई ने बुधवार को नई दिल्ली में इलाहाबाद हाई कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस एसएन शुक्ला के खिलाफ भ्रष्टाचार का केस दर्ज कर लिया. उन पर इलाहाबाद और लखनऊ बेंच में कार्यरत रहते हुए जमकर अकूत संपत्ति बनाने का आरोप है. सीबीआई ने जांच में आय से अधिक संपत्ति का मामला पाया था, जिसके बाद तीन लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया.
इलाहाबाद हाई कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस एसएन शुक्ला पर आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज कर लिया गया है. सीबीआई ने दिल्ली में यह मुकदमा दर्ज किया है, जिसमें रिटायर्ड जस्टिस के अलावा उनकी पत्नी सुचिता तिवारी और साला साइदीन तिवारी भी नामजद हैं.
आरोप है कि रिटायर्ड जस्टिस ने अप्रैल 2014 से दिसंबर 2019 तक इलाहाबाद और लखनऊ बेंच में जस्टिस रहते हुए करोड़ों की संपत्ति बनाई है. इसके अलावा आरोप है कि उन्होंने अपनी पत्नी सुचिता तिवारी के नाम पर करोड़ों के फ्लैट और खेती खरीदी और साले के नाम पर लखनऊ की सुशांत गोल्फ सिटी में विला खरीदा है.
इसके बाद जब सीबीआई ने उनकी संपत्ति व बैंक खातों की जांच की तो उनके पास 165 फीसदी आय से अधिक संपत्ति निकाली. इसके बाद सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया. एसएन शुक्ला इलाहाबाद उच्च न्यायालय से जुलाई 2020 में सेवानिवृत्त हुए थे.
सीजेआई के आदेश पर 2019 में दर्ज हुआ था केस
सुप्रीम कोर्ट के तत्कालीन चीफ जस्टिस रंजन गोगोई के बाद सीबीआई ने 4 दिसंबर, 2019 को इलाहाबाद हाई कोर्ट के तत्कालीन न्यायाधीश एसएन शुक्ला पर भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया गया था. एसएन शुक्ला पर एमबीबीएस कोर्स में दाखिले के लिए एक निजी मेडिकल कॉलेज को कथित रूप से फायदा पहुंचाने का आरोप था. आरोप था कि उन्होंने एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में नामांकन की तारीख बढ़ा कर कॉलेज की मदद की.
साल 2017 में उत्तर प्रदेश सरकार के एडवोकेट जनरल राघवेंद्र सिंह ने जस्टिस शुक्ला के आदेश पर आपत्ति जताते हुए सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाई थी. तब सीजेआई दीपक मिश्रा ने मद्रास हाई कोर्ट की चीफ जस्टिस इंदिरा बनर्जी, सिक्किम हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस एस के अग्निहोत्री और मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस पी के जायसवाल की इनहाउस कमेटी से इन आरोपों की जांच कराई थी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










