
इमैनुएल मैक्रों ने अपनी भारत यात्रा को बताया असाधारण, शेयर किया वीडियो, PM मोदी ने कुछ यूं जताई खुशी
AajTak
इमैनुएल मैक्रोंं अपनी दो दिवसीय भारत यात्रा के पहले दिन 25 जनवरी को पीएम मोदी के साथ जयपुर पहुंचे थे. यहां उनका रेड कार्पेट वेलकम हुआ था. वह आमेर किला देखने गए और चाय की चुस्की का आनंद लिया. मैक्रों ने पीएम मोदी के साथ जयपुर में एक रोड शो में भी हिस्सा लिया था.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की हालिया भारत यात्रा और गणतंत्र दिवस समारोह में भागीदारी से निश्चित रूप से भारत-फ्रांस की दोस्ती को बढ़ावा मिलेगा. फ्रांसीसी राष्ट्रपति पिछले महीने दो दिवसीय यात्रा पर भारत आए थे और 26 जनवरी को यहां गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि थे.
मैक्रों ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपनी भारत यात्रा का एक वीडियो मोंटाज शेयर किया और लिखा 'एक असाधारण यात्रा पर एक नजर'. उन्होंने एक्स पर लिखा कि मैं इस तरह के महत्वपूर्ण दिन (नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह) का हिस्सा बनने पर बेहद सम्मानित महसूस कर रहा था. यह हमेशा मेरी यादों में रहेगा.
जवाब में प्रधानमंत्री मोदी ने उनके पोस्ट को टैग करते हुए कहा, 'भारत में आपका होना सम्मान की बात है, राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों. आपकी यात्रा और गणतंत्र दिवस समारोह में भागीदारी से निश्चित रूप से भारत-फ्रांस मित्रता को बढ़ावा मिलेगा'. पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों के बीच द्वीपक्षीय बातचीत के बाद भारत और फ्रांस ने 26 जनवरी को मिलिट्री हार्डवेयर के विकास के लिए एक महत्वाकांक्षी डिफेंस इंडस्ट्रियल रोडमैप का अनावरण किया. टाटा समूह और एयरबस ने संयुक्त रूप से H125 हेलीकॉप्टर बनाने की घोषणा की.
A look back at an exceptional trip in India. pic.twitter.com/ldldTasdOw
इमैनुएल मैक्रों ने भारत और फ्रांस के संबंधों का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों देश मिलकर बहुत कुछ कर सकते हैं. वीडियो में फ्रांस के राष्ट्रपति ने कहा, 'बीते कुछ वर्षों के दौरान हमने विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग और साझेदारियों को बढ़ाया है. हम निश्चित रूप से भारत में अधिक से अधिक निवेश करना चाहते हैं. हम चाहते हैं कि 2030 तक तीस हजार छात्र भारत से फ्रांस में आएं'. बता दें कि इमैनुएल मैक्रोंं अपनी दो दिवसीय भारत यात्रा के पहले दिन 25 जनवरी को पीएम मोदी के साथ जयपुर पहुंचे थे.
यहां उनका रेड कार्पेट वेलकम हुआ था. वह आमेर किला देखने गए और चाय की चुस्की का आनंद लिया. मैक्रों ने पीएम मोदी के साथ जयपुर में एक रोड शो में भी हिस्सा लिया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इमैनुएल मैक्रों को यूपीआई से पेमेंट करके भी दिखाया था. बता दें कि भारत का इंस्टैंट पेमेंट प्लेटफार्म यूपीआई अब फ्रांस में भी लाॅन्च हो चुका है. 2 फरवरी को पेरिस के मशहूर एफिल टाॅवर से इसकी शुरुआत हुई.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









