
इमरान समर्थकों की गिरफ्तारी, छापेमारी और जान का खतरा... नवाज सरकार बनाने के लिए सेना का फुलप्रूफ प्लान!
AajTak
आठ फरवरी के चुनाव में इमरान समर्थित उम्मीदवारों की बंपर जीते के बाद PTI और सेना के बीच टकराव बहुत बढ़ गया है. पुलिस ने चुनाव जीत चुके PTI समर्थित उम्मीदवारों को गिरफ्तार करना शुरू कर दिया है और पंजाब प्रांत में उनकी संपत्तियों पर छापेमारी करनी शुरू कर दी है.
पाकिस्तान में आठ फरवरी को हुए आम चुनाव में इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) समर्थित निर्दलीय उम्मीदवारों ने इतिहास रच दिया था. चुनाव में निर्दलीय सबसे ज्यादा सीट जीतने में कामयाब रहे थे. लेकिन अब खबर है कि पाकिस्तानी सेना ने जेल में बंद इमरान की पार्टी के जीते हुए सांसदों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है.
रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना PTI समर्थित निर्दलीय सदस्यों पर दबाव बना रही है कि वे इमरान खान का साथ छोड़ दें और नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएल-एन के साथ हो जाए.
आठ फरवरी के चुनाव में इमरान समर्थित उम्मीदवारों की बंपर जीते के बाद PTI और सेना के बीच टकराव बहुत बढ़ गया है. पुलिस ने चुनाव जीत चुके PTI समर्थित उम्मीदवारों को गिरफ्तार करना शुरू कर दिया है और पंजाब प्रांत में उनकी संपत्तियों पर छापेमारी करनी शुरू कर दी है.
PTI ने पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा के लिए जिन उम्मीदवारों का चुनाव किया है, पुलिस उन्हें गिरफ्तारी वारंट जारी कर रही है. इसके अलावा पाकिस्तान की जांच एजेंसी FIA ने लोगों को उकसाने के लिए इमरान खान की बहन अलीमा कान को समन भी भेजा है.
PTI की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार उमर अयूब ने शुक्रवार को स्थानीय कोर्ट से गिरफ्तारी पूर्व जमानत हासिल कर लिया है. दरअसल अयूब पर एक मामले में गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है.
उमर ने कहा है कि सियालकोट से PTI समर्थित सांसद असलम गुम्मन को अज्ञात लोगों ने अगवा कर लिया है. अयूब ने सोशल मीडिया पोस्ट कर कबतााय कि गुम्मन पर PTI छोड़ने और PML-N में शामिल होने का दबाव बनाया जा रहा है. इस धांधली की निंदा करता हूं.

इजरायल की Haifa Refinery पर हुए ईरानी हमले में अहम बाहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा है. हमला रिफाइनरी से जुड़े एक थर्ड-पार्टी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुआ, जो ऑपरेशन के लिए जरूरी था. कंपनी के मुताबिक, कुछ दिनों में फिर से पूरी तरह संचालन शुरू होने की उम्मीद है. ज्यादातर प्रोडक्शन यूनिट्स फिलहाल चालू हैं. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.







