
'इमरान, नवाज या बिलावल...', पाकिस्तान में किसकी बनेगी सरकार? बन रहे ये 3 समीकरण
AajTak
पाकिस्तान में मतदान के कई दिनों बाद भी यह तय नहीं हो पाया है कि सरकार किसकी बनेगी. माना जा रहा था कि नवाज शरीफ सेना की मदद से भारी बहुमत से चुनाव जीतेंगे लेकिन जनता ने सेना और नवाज शरीफ के मंसूबों पर पानी फेर दिया है.
पाकिस्तान में 8 फरवरी को हुए आम चुनाव के मतदान से पहले कहा जा रहा था कि लंदन में निर्वासन के बाद देश वापस लौटे नवाज शरीफ आसानी से जीत जाएंगे और चौथी बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बनेंगे. नवाज शरीफ को सेना का भारी समर्थन हासिल था लेकिन चुनाव के नतीजों से बाजी पलट गई. इमरान खान की पार्टी पीटीआई को चुनाव से दूर रखने की हर कोशिश नाकाम साबित हुई और पार्टी के समर्थन से निर्दलीय लड़ रहे उम्मीदवारों ने आम चुनाव में सबसे अधिक सीटें हासिल की हैं.
हालांकि, न तो पीटीआई और न ही नवाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज को बहुमत मिला है. पाकिस्तान आम चुनाव के नतीजे आए कई दिन बीत गए हैं लेकिन अभी तक सरकार बनाने को लेकर तस्वीर साफ नहीं हो पा रही है.
पाकिस्तान के इस चुनाव में तीन बड़े दलों पीटीआई (स्वतंत्र उम्मीदवार), पीएमएल (एन) और बिलावल भुट्टो की पार्टी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीएम) ने हिस्सा लिया था. पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में कुल 366 सीटें हैं जिनमें से केवल 266 सीटों के लिए ही प्रत्यक्ष तरीके से वोटिंग होती है. 70 सीटें अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षित होती हैं जिसमें 60 सीटें महिलाओं के लिए और 10 सीटें गैर-मुसलमानों के लिए होती हैं.
सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी के पास 134 सीटों का आंकड़ा होना जरूरी है. लेकिन पाकिस्तान आम चुनाव 2024 में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है.
किस पार्टी को कितनी सीटें मिलीं?
पीटीआई (इमरान)- 93 सीटें पीएमएल (नवाज)- 75 सीटें पीपीपी (बिलावल भुट्टो)- 54 सीटें एमक्यूएम- 17 सीटें जमीयत उलेमा ए इस्लाम- 4 सीटें

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.








