
'इमरान चोर दरवाजे से सत्ता में आए थे, उनकी पार्टी पर लोगों को भरोसा नहीं', इमरान की पूर्व पत्नी का दावा
AajTak
रेहम खान ने कहा कि मुझसे झूठे वादे कर इमरान खान ने शादी की थी. उन्होंने कहा कि अगर मेरा बेटा भी देश के साथ गद्दारी करेगा, तो मैं उसका साथ नहीं दूंगी.
इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान ने कहा कि इमरान के इस्तीफा देने का वक्त खत्म हो चुका है. कल भी समय था उनके पास कि वे इस्तीफा दे देते. रेहम ने कहा कि इमरान खान चोर दरवाजे से सत्ता में आए थे. इमरान ने वसूलों की परवाह नहीं की. मैं नवंबर 2021 से पाकिस्तान में हूं. इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर उनकी पूर्व पत्नी ने कहा कि कोई भी इमरान के साथ जुड़ना चाहता है.
रेहम खान ने कहा कि 177 विपक्ष के पास सांसद हैं. इसमें वे लोग शामिल नहीं हैं जो इमरान के खिलाफ वोट नहीं डालना चाहते हैं. मैंने पहले ही बता दिया था कि क्या होने वाला है. मैं चीजों को बारिकी से देखती हूं, इसलिए हमारी शादी नहीं चल सकी. यही वजह है कि बहुमत के बावजूद वे डक पर आऊट हो गए.
इमरान खान पर उनके लोगों को ही भरोसा नहीं है
रेहम ने कहा कि उनके साथ जो लोग हैं, उन्हें लगता है कि आगे इमरान के नाम पर वोट नहीं मिलेगा. वे आगे की ओर देख रहे हैं. रेहम ने कहा कि इमरान खान पर लोगों को भरोसा नहीं है. उनकी पार्टी पर भी लोगों को भरोसा नहीं है.
रेहम ने कहा कि इस रेस में कोई और नहीं था, वो दौड़ नहीं सकते, इसलिए वे हार गए. इमरान बुरे तरह से फेल हुए हैं. इमरान की पूर्व पत्नी ने कहा कि मैं कर्म में भरोसा करती हूं. इमरान और बुशरा ने जो मेरे खिलाफ एजेंडा चलाया, मेरे बारे में क्या नहीं कहा गया, ये अफसोस की बात है. रेहम ने कहा कि इमरान खान के लिए अविश्वास प्रस्ताव बर्दाश्त के बाहर है. इमरान खान की पूर्व पत्नी ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में पाकिस्तान के लिए कुछ नहीं किया. उन्होंने खुद को भी तबाह किया और मुझे भी तबाह किया.
रेहम ने कहा कि इमरान की पार्टी में उनके आगे और पीछे कोई नहीं है. दूसरी अन्य पार्टियों में ऐसा नहीं है. इमरान ने सभी का इस्तेमाल किया और आज वे खुद इस्तेमाल हो गए हैं. रेहम खान ने कहा कि अगर इमरान खान समझते हैं कि मैं उनकी सबसे बड़ी गलती हूं तो वे सही हैं क्योंकि वे मुझे समझ पाए. मैं गलत नहीं देख सकती और चुप नहीं रह सकती हूं.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.









