
इमरान खान की SC में रिव्यू पिटिशन- अविश्वास प्रस्ताव पर स्पीकर के फैसले पर समीक्षा की जाए
AajTak
पाकिस्तान में नेशनल असेंबली के कार्यवाहक अध्यक्ष कासिम सूरी ने 3 अप्रैल को अविश्वास प्रस्ताव को खारिज करते हुए कहा था कि ये सरकार को गिराने के लिए एक 'विदेशी साजिश' है. इसलिए इस अविश्वास प्रस्ताव के मायने नहीं हैं.
पाकिस्तान में महीनेभर पहले अविश्वास प्रस्ताव हारने के बाद सत्ता से बाहर हुए इमरान खान ने अभी भी हिम्मत नहीं हारी है. उन्होंने अविश्वास प्रस्ताव पर तत्कालीन नेशनल असेंबली के अध्यक्ष के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट के 7 अप्रैल के निर्णय को चुनौती दी और एक रिव्यू पिटीशन (समीक्षा याचिका) दायर की है. पूर्व प्रधानमंत्री ने सुप्रीम कोर्ट से अपने फैसले की समीक्षा करने की मांग की है.
दरअसल, इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी से जुड़े सूरी ने 3 अप्रैल को अविश्वास प्रस्ताव को खारिज करते हुए कहा था कि ये सरकार को गिराने के लिए एक 'विदेशी साजिश' है. इसलिए इस अविश्वास प्रस्ताव के मायने नहीं हैं. कुछ मिनट बाद राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने इमरान खान की सलाह पर नेशनल असेंबली को भंग कर दिया था.
द एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार को अपनी रिव्यू पिटीशन में इमरान खान ने दलील दी कि संविधान के अनुच्छेद 248 के तहत किसी भी अन्य संस्था को संसद के मामलों में हस्तक्षेप करने से रोका गया है और नेशनल असेंबली के कार्यवाहक अध्यक्ष कासिम सूरी का अविश्वास प्रस्ताव खारिज करने का फैसला अनुच्छेद 5 के अनुसार बिल्कुल ठीक था.
सुप्रीम कोर्ट में ये रिव्यू पिटीशन इमरान की तरफ से इम्तियाज सिद्दीकी और चौधरी फैसल हुसैन ने दायर की है. इसमें कहा गया है कि अनुच्छेद 248 किसी भी संवैधानिक शक्तियों का प्रयोग करने के लिए आवेदक को किसी कोर्ट के समक्ष जवाबदेह नहीं बनाता है. रिव्यू पिटीशन में तर्क दिया कि बेंच ने अनुच्छेद 66, 67 और 69 के प्रावधानों का मूल्यांकन करने में गलती की है.
याचिका में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट ने संविधान के उस अधिकार का मूल्यांकन करने में गलती की है जो यह सुनिश्चित करता है कि संसद, उसके सदस्य/अधिकारी, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री अपने कार्यों के साथ-साथ विवेकाधीन शक्तियों के प्रयोग करने के लिए किसी कोर्ट के समक्ष उत्तरदायी नहीं हैं. साथ ही संविधान के तहत किसी भी कोर्ट के समक्ष उनके संवैधानिक दायित्वों के निर्वहन पर सवाल नहीं उठाया जा सकता है. याचिका में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट की बेंच द्वारा प्रयोग किया गया संपूर्ण अधिकार क्षेत्र संविधान के अनुच्छेद 175 का उल्लंघन है.
इमरान खान ने याचिका में तर्क दिया कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश संविधान के अनुच्छेद 189 के साथ अनुच्छेद 184(3) के संबंध में विधि सम्मत नहीं था. खान ने कहा कि तत्कालीन डिप्टी स्पीकर का फैसला संविधान के अनुच्छेद 5 को लागू करने के लिए था और इसका याचिकाकर्ता से कोई संबंध नहीं था.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.









