
इजरायल-फिलिस्तीन के टकराव के बीच लेबनान से क्यों भिड़ गए मुस्लिम देश?
AajTak
इजरायल के हवाई हमलों के खिलाफ फिलिस्तीनियों के समर्थन में खड़े कुछ मुस्लिम देशों में ही नई रार छिड़ती हुई दिख रही है. अपमानजनक टिप्पणी से नाराज सऊदी अरब, कुवैत और बहरीन ने लेबनान के राजदूतों को तलब किया है.
फिलिस्तीन और इजरायल में जारी संघर्ष की वजह से मध्य-पूर्व में पहले से ही तनाव बरकरार है. अब लेबनान के विदेश मंत्री के एक बयान को लेकर एक नई कलह पैदा हो गई है. लेबनान के विदेश मंत्री की अपमानजनक टिप्पणी से नाराज सऊदी अरब, कुवैत और बहरीन ने लेबनान के राजदूतों को तलब किया है. लेबनान के कार्यवाहक विदेश मंत्री चारबेल वेहबे ने सऊदी अरब, कुवैत और बहरीन पर अपमानजनक टिप्पणी करते हुए कहा कि इन देशों की मदद से ही सीरिया और इराक में आतंकी संगठन ISIS खड़ा हुआ. विवाद के बाद दबाव इतना बढ़ा कि लेबनान के विदेश मंत्री को इस्तीफा देना पड़ गया. सऊदी के विदेश मंत्रालय ने बताया कि चारबेल वेहबे की टिप्पणी का आधिकारिक रूप से विरोध करते हुए लेबनान के राजदूत को नोटिस भेजा गया है. जारी बयान में सऊदी अरब ने कहा कि लेबनान के विदेश मंत्री का ये बयान बुनियादी राजनयिक मानदंडों का उल्लंघन है. इससे दोनों देशों के ऐतिहासिक रिश्तों पर असर पड़ेगा. इसी तरह बहरीन और कुवैत ने भी लेबनान के राजदूतों को तलब कर अपना विरोध दर्ज कराया है. (फोटो-ट्विटर/@FaisalbinFarhan)
ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









