
इजरायल ने मार गिराया सीरिया की तरफ से आ रहा एयरक्राफ्ट, दोनों देशों के बीच बढ़ सकता है तनाव
AajTak
इजरायल ने एक बार फिर ऐसा कदम उठाया है, जिससे सीरिया के साथ उसके संबंधों में तनाव और ज्यादा बढ़ सकता है. इजरायल ने सीरिया की तरफ से उनके हवाई क्षेत्र में घुसने जा रहे एयरक्राफ्ट को हवा में ही मार गिराया है. हालांकि, फिलहाल यह पता नहीं चला है कि एयरक्राफ्ट शूट करने से क्या नुकसान हुआ है.
इजराइयल और सीरिया के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ सकता है. इजरायल की सेना ने सीरिया की तरफ से उनके हवाई क्षेत्र में घुस रहे एयरक्राफ्ट को मार गिराने का दावा किया है. एजेंसी के मुताबिक इजरायली डिफेंस फोर्स (IDF) ने बयान जारी कर एयरक्राफ्ट शूट करने की जानकारी दी है.
IDF ने कहा है कि एक अज्ञात एयरक्राफ्ट उनकी सीमा में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था, जिसे उन्होंने शूट कर दिया. उन्होंने आगे कहा कि फाइटर जेट किसी भी तरह का खतरा पैदा करने की कोशिश नहीं कर रहा था, लेकिन उसे एहतियात के तौर पर गिरा दिया गया.
मार्च में 6 बार की बमबारी
बता दें कि इजरायल और सीरिया के बीच लंबे समय से तनाव चला आ रहा है. इजरायल ने सीरिया में कई इलाकों पर यह कहकर बमबारी की है कि यहां ईरान समर्थित आतंकी अपनी गतिविधियां चलाते हैं. सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के मुताबिक इस्राइल ने सिर्फ मार्च में ही सीरिया के 6 अलग-अलग ठिकानों पर बमाबारी की.
ये भी पढ़ें: ईरान ने बना दी तबाही मचाने वाली ऐसी मिसाइल, जिसे रोकना नामुमकिन!
कई चौकियों को बनाया निशाना

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









