
इजरायल की कैद से रिहा होने के बाद फिलिस्तीनी नागरिकों का हुआ भव्य स्वागत, आज बंधकों के तीसरे बैच को रिलीज करेगा हमास
AajTak
कतर की मध्यस्थता से हुए इस समझौते के तहत, चार दिनों में 50 इजरायली बंधकों और 150 फ़लस्तीनी क़ैदियों की अदला-बदली की जानी है. इजरायल की कैद से छोड़े गए फिलिस्तीनी नागरिकों का वहां नायकों की तरह स्वागत किया गया.
इजरायल को रविवार को हमास द्वारा रिहा किए जाने वाले बंधकों के तीसरे बैच की एक लिस्ट मिल गई है. इसके बाद उनसे बंदियों के परिवारों को उनके प्रियजनों के आगमन के बारे में सूचित करना शुरू कर दिया है. द टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायल को रविवार को हमास द्वारा रिहा किए जाने वाले बंधकों के तीसरे बैच की सूची मिल गई है.इजरायल और हमास के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे कतर ने यह सूची इजरायल को दी है.
हमास ने रिहा किए 17 बंधक
यह चार दिवसीय संघर्ष विराम का तीसरा दिन होगा, कतर ने कहा कि उसे उम्मीद है कि इसके बाद और भी बंधकों की रिहाई की जाएगी. शनिवार रात बंधकों के दूसरे जत्थे में 17 बंधकों को हमास ने रिहा कर दिया. इनमें 13 इजरायली और चार थाई नागरिक शामिल थे. यह रिहाई गाजा को मानवीय सहायता (युद्धविराम का हिस्सा भी) देने पर हमास द्वारा किए गए अस्थायी संघर्ष विराम में थोड़ी देरी के बाद हुई, जिसे कतर और मिस्र के हस्तक्षेप से दूर किया गया था.
इजरायली प्रधानमंत्री कार्यालय का बयान
चार दिनों के दौरान 150 फ़िलिस्तीनी कैदियों के बदले कुल 50 बंधकों की अदला-बदली की जानी है. इस बीच,इजरायल ने बंधकों के बदले में 39 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा कर दिया है. इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, 'आज रिहा होने वाले बंधकों की एक सूची प्राप्त हो गई है. सुरक्षा अधिकारी सूची की जांच कर रहे हैं. बंधकों और लापता ब्रिगेडियर-जनरल (सेवानिवृत्त) गैल हिर्श, बंधकों के परिवारों को जानकारी दे दी गई है. हमारा अनुरोध है कि मीडिया उचित सावधानी बरतें.आवश्यकतानुसार अतिरिक्त विश्वसनीय जानकारी प्रदान की जाएगी और हमारा अनुरोध है कि आप अफवाहें और अनौपचारिक जानकारी फैलाने से बचें.
इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय के अनुसार, रविवार को हमास द्वारा रिहा किए गए 13 इजरायलियों में छह महिलाएं और सात बच्चे और किशोर थे. टेलीवीजन फुटेज में दिखाया गया कि रेड क्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय समिति (आईसीआरसी) के वाहन शनिवार देर रात रफ़ा सीमा पर पहुंचे जब बंधक गाजा छोड़ने की तैयारी कर रहे थे. फिर उन्हें हमास द्वारा रेड क्रॉस टीमों को सौंप दिया गया. प्रधानमंत्री नेतन्याहू के कार्यालय ने बाद में 13 बंधकों के इजरायल में हत्ज़ेरिम वायु सेना अड्डे पर पहुंचने पर पहला आधिकारिक वीडियो जारी किया.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.








