
इजरायल का हमास और हिजबुल्लाह पर 'डबल अटैक'... एक कमांडर और दो आतंकियों को मार गिराया
AajTak
हमास और हिजबुल्लाह पर इजरायल ने डबल अटैक किया है. इसमें उसे कामयाबी भी मिली है. इजरायली सेना ने हमास के लड़ाके समेत हिजबुल्लाह के दो आतंकियों को मार गिराया है.
हमास और हिजबुल्लाह से जंग में इजरायल को बड़ी कामयाबी मिली है. इजरायली सेना की एयरस्ट्राइक में अयमान नोफल (Ayman Nofal) मारा गया है. वह हमास का सीनियर कमांडर बताया जाता है. इजरायली सेना के मुताबिक, अयमान हमास की जनरल मिलिट्री काउंसल का सदस्य था. इसके अलावा इजरायल की सेना ने आतंकी संगठन हिजबुल्लाह के दो आतंकियों को भी ढेर किया है.
बता दें कि इजरायल इस वक्त दो मोर्चों पर जंग लड़ रहा है. एक तरफ वह गाजा पट्टी से होने वाले हमास के हमलों का जवाब दे रहा है. दूसरी तरफ लेबनान से हिजबुल्लाह के आतंकी उसपर हमले कर रहे हैं, जिनके जवाब में इजरायल की तरफ से एयर स्ट्राइक की जा रही हैं.
अब हमास के कमांडर के मारे जाने की बात इजरायली सेना ने कही है. वहीं एयर स्ट्राइक में अपने सदस्यों के मारे जाने की बात हिजबुल्लाह ने खुद कबूली है. हिजबुल्लाह ने इनके नाम अब्बास फैसी और मोहम्मद अहमद काजिम बताए हैं.
हिजबुल्लाह ने एक वीडियो भी जारी किया है, जिसे जवाबी एक्शन का बताया जा रहा है. इसमें संगठन ने एक कार को निशाना बनाते हुए मिसाइल दागी है. ये हमला इजरायल के मेटुला (metula) शहर पर हो रही है.
बता दें कि गाजा पट्टी से ऑपरेट करने वाले संगठन हमास, जिसे कई देश आतंकी संगठन मानते हैं उसने 7 अक्टूबर को इजरायल पर धावा बोला था. इसमें हमास के लड़ाके जमीन और आसमान के रास्ते से इजरायल में घुसे थे. इस हमले में 1300 इजरायली लोगों की मौत हुई. वहीं 200 के करीब लोगों को हमास ने बंधक बनाया है, ऐसा इजरायल का दावा है.
यह भी पढ़ें - मिसाइल अटैक के बाद अब भूख-प्यास से मरेंगे लोग! UN ने गाजा को लेकर दी चेतावनी

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.











