
इजरायल- ईरान युद्ध की वजह से दुबई में फंसी मलाइका अरोड़ा की मां, कहा, 'मैं यहां सुरक्षित हूं'
ABP News
Malaika Arora Mother: इजरायल और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध की वजह से बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की मां जॉयस अरोड़ा दुबई में फंसी हैं. अब हाल ही में बातचीत में उन्होंने बताया कि वो वहां सेफ हैं.
ईरान- इजरायल युद्ध से बढ़ते तनाव का असर मिडिल ईस्ट की फ्लाइट्स पर साफ देखने को मिल रहा है. कई फ्लाइट्स कैंसिल हो गई हैं और कई का रूट बदल दिया गया है. ऐसे में बहुत से यात्री अलग-अलग जगहों पर फंसे हुए हैं और हालात सुधरने का इंतजार कर रहे हैं. कई सेलेब्स भी युद्ध की वजह से वहां फसे हैं. एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की मां जॉयस अरोड़ा भी दुबई में फंसी है. अब हाल ही में उन्होंने बताया कि वो वहां सेफ हैं घबराने की कोई बात नहीं है.
दुबई में फसीं मलाइका की मांमलाइका अरोड़ा की मां जॉयस अरोड़ा, जो इन दिनों दुबई में फ़ंसी हुई हैं, ने हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में बताया, 'मैं यहां अपनी बड़ी बहन का जन्मदिन मनाने आई थी, और कुछ दिनों बाद मेरा जन्मदिन भी वहीं मनाया. मैं 3 मार्च को मुंबई लौटने वाली थी, लेकिन हमें सूचना मिली कि हमारी फ्लाइट युद्ध के कारण रद्द कर दी गई है.'
उन्होंने आगे कहा, 'मैं यहां सेफ तो महसूस कर रही हूं. असल में मैंने अपनी आंखों से मिसाइलें आसमान में इंटरसेप्ट होते भी देखीं, जो डराने वाला था, लेकिन दुबई की सेना शानदार काम कर रही है. मेरी बेटियां अमृता और मलाइका मुंबई में हैं, और वे जानती हैं कि मैं सुरक्षित हूं. वे मुझसे दिन में तीन–चार बार बात करती हैं, हम लगातार जुड़े रहते हैं. अब जब कुछ उड़ानें फिर से शुरू हो रही हैं, तो मुझे उम्मीद है कि मैं जल्द मुंबई वापस लौट पाऊंगी.
मलाइका अरोड़ा ने मां को खास अंदाज में किया विश बता दें हाल ही में 3 मार्च को जॉयस अरोड़ा ने अपना बर्थडे शानदार तरीके से सेलिब्रेट किया. इस खास मौके पर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने अपनी मां को खास अंदाज में विश किया.

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












