
इजरायल-ईरान की 12 दिनों की जंग में कौन जीता, कौन हारा? डेटा से समझिए पूरी दास्तां
AajTak
इजरायल-ईरान के 12 दिवसीय युद्ध में दोनों पक्षों ने जीत का दावा किया है, लेकिन जमीनी सच्चाई यह है कि ईरान को भारी मानवीय और सैन्य नुकसान उठाना पड़ा है - जबकि इजरायल की डिफेंस सिस्टम ने उसे बड़े नुकसान से बचा लिया. वहीं, इजरायल के ईरानी परमाणु कार्यक्रम को समाप्त करने की नीति पूरी तरह सफल नहीं रही.
ईरान और इजरायल दोनों ने 12 दिन चले युद्ध के बाद खुद को "विजेता" बताया है. हालांकि इजरायल की प्रमुख मंशा - ईरान के परमाणु कार्यक्रम को पूरी तरह खत्म करना - पूरी नहीं हो सकी, वहीं ईरान का डिफेंस सिस्टम जबरदस्त बमबारी और मिसाइल हमलों के सामने लगभग ध्वस्त हो गई.
इस रिपोर्ट में इंडिया टुडे ने ओपन सोर्स इंटेलिजेंस (OSINT), ओपन सोर्सेज से मिले वीडियो फुटेज, सरकारी घोषणाओं और विभिन्न मीडिया रिपोर्टरों के जमीनी कवरेज के आधार पर इस युद्ध के पूरे घटनाक्रम की एक बड़ी तस्वीर खींचने की कोशिश की है.
यह भी पढ़ें: मिडिल-ईस्ट में 'अमन' के नाम पर ट्रंप की पैंतरेबाजी को ईरान ने कुचल डाला, अमेरिकी गेम प्लान ध्वस्त
ईरान को हर पैमाने पर भारी नुकसान
आकलन के मुताबिक, ईरान को हर स्तर पर बहुत ज़्यादा नुकसान हुआ - नागरिक और सैन्य मौतों की संख्या से लेकर मिसाइलों और बमों की मार तक ईरान हर मोर्चे पर पिछड़ता नजर आया.
ईरान में 620 से ज्यादा लोगों की मौत हुई, जिनमें 12 परमाणु वैज्ञानिक और 20 वरिष्ठ सैन्य कमांडर शामिल थे. इनके अलावा लगभग 4,870 लोग घायल हुए. दूसरी तरफ इजरायल में 28 नागरिक मारे गए और 3,200 से ज्यादा घायल हुए, लेकिन कोई भी इजरायली सैनिक नहीं मारा गया.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









