
इजरायली हमले में ईरान ने मानी 'लिमिटेड डैमेज' की बात, इलम, खुजेस्तान और तेहरान में मिलिट्री टारगेट तहस-नहस
AajTak
ईरान के अलावा इराक और सीरिया में भी कई विस्फोटों की सूचना मिली है, जिससे सीरियाई सेना को अपनी हवाई रक्षा को सक्रिय करना पड़ा. रिपोर्ट्स के मुताबिक सीरिया की राजधानी दमिश्क में विस्फोटों की सूचना मिली है. लेबनानी न्यूज आउटलेट अल मयादीन ने भी दियाला और सलाह अल-दीन गवर्नरेट्स के बाहरी इलाके में विस्फोटों की सूचना दी है.
इजरायल ने शनिवार को ईरान पर बड़ा हमला बोला. ईरान की राजधानी तेहरान में कई धमाके सुने गए हैं. न्यूज एजेंसी एपी की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान का कहना है कि इजरायली हमलों ने इलम, खुज़ेस्तान और तेहरान प्रांतों में सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया, जिससे 'सीमित क्षति' हुई.
तेहरान टाइम्स के अनुसार, विस्फोटों की जानकारी अभी तक नहीं मिली है. हालांकि, कुछ स्रोतों से संकेत मिलता है कि ड्रिल का एक हिस्सा तेहरान के पास हुआ. एक वरिष्ठ अमेरिकी सैन्य अधिकारी ने अल जज़ीरा को बताया कि अमेरिका ईरान में विस्फोटों से अवगत है और स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है.
यह भी पढ़ें: Israel Strikes On Iran: ईरान पर आक्रमण के लिए इजरायल ने उतारे 100 वॉर प्लेन, F-35 फाइटर जेट ने 2000 KM दूर टारगेट को किया मटियामेट
इराक, सीरिया और लेबनान में भी धमाके
ईरान के अलावा इराक और सीरिया में भी कई विस्फोटों की सूचना मिली है, जिससे सीरियाई सेना को अपनी हवाई रक्षा को सक्रिय करना पड़ा. रिपोर्ट्स के मुताबिक सीरिया की राजधानी दमिश्क में विस्फोटों की सूचना मिली है. लेबनानी न्यूज आउटलेट अल मयादीन ने भी दियाला और सलाह अल-दीन गवर्नरेट्स के बाहरी इलाके में विस्फोटों की सूचना दी है.
ईरान ने हमलों को किया स्वीकार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









