
इक्वाडोर में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार फर्नांडो विलाविसेंसियो की गोली मारकर हत्या
AajTak
इक्वाडोर में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार फर्नांडो विलाविसेंसियो क्विटो में थे. वह वहां राष्ट्रपति चुनाव के प्रचार के सिलसिले में गए थे.
इक्वाडोर में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार फर्नांडो विलाविसेंसियो (Fernando Villavicencio) की क्विटो में गोली मारकर हत्या कर दी गई है. वह क्विटो में एक प्रचार कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए थे.
नेशनल असेंबली के सदस्य फर्नांडो को उस समय गोली मारी गई, जब वह कार में बैठने जा रहे थे. उनकी प्रचार टीम के एक सदस्य ने स्थानीय मीडिया को बताया कि प्रचार के बाद जैसी ही फर्नांडो अपनी कार में बैठने जा रहे थे. तभी एक शख्स ने उनके सिर में गोली मार दी.
फर्नांडो ने ट्वीट कर बताया कि राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार फर्नांडो की हत्या से स्तब्ध हूं. मेरी संवेदनाएं उनकी पत्नी और बेटियों के साथ है. मैं आश्वस्त करना चाहता हूं कि हत्यारों को बख्शा नहीं जाएगा. सुरक्षा कैबिनेट की बैठक कुछ मिनटों में होगी.
इक्वाडोर के निवर्तमान राष्ट्रपति गुइलेर्मो लासो (Guillermo Lasso) ने सोशल मीडिया पर उनकी मौत की पुष्टि की है. बता दें कि इक्वाडोर में 20 अगस्त को राष्ट्रपति चुनाव होने हैं.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









