
इंस्टाग्राम लाइव के दौरान यूट्यूबर अनुराग डोभाल का हुआ एक्सिडेंट, वीडियो हो रहा सोशल मीडिया पर वायरल
ABP News
Anurag Dobhal Accident: पिछले कुछ दिनों से विवादों में चल रहे यूट्यूबर अनुराग डोभाल इंस्टाग्राम लाइव के दौरान हादसे का शिकार हो गए. जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
पॉपुलर यूट्यूबर अनुराग डोभाल जो UK07 राइडर के नाम से पॉपुलर हैं, पिछले कई दिनों से चर्चा का विषय बने हुए हैं. अनुराग डोभाल के घर- पारिवार का कलेश इन दिनों सोशल मीडिया और खबरों की हैडलाइन बना हुआ है. इसी बीच अनुराग का हाल ही में एक एक्सिडिंट का वीडियो सामने आया है. अनुराग सोशल मीडिया पर लाइव थे और उसी दौरान उनकी कार का एक्सिडेंट हो गया. जिसका वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
अनुराग ने की सुसाइड करने की कोशिशअनुराग डोभाल कुछ समय पहले ही इंस्टाग्राम पर लाइव थे. इस दौरान वो काफी परेशान थे और अपने पारिवारिक कलह के बारे में बात कर रहे थे. इस लाइव के दौरान उनकी गाड़ी की स्पीड बहुत तेज थी और वो खुद बार- बार जान देने की बात कर रहे थे. उन्होंने लाइव वीडियो में अपनी गाड़ी के एक्सिडेंट करने की बात की और देखते ही देखते उनकी गाड़ी का एक्सिडेंट भी हो गया. इस हादसे में अनुराग घायल हो गए हैं.
A post shared by social media (@social_explen)













