
इंतजार खत्म, Twitter में आया एडिट बटन, लेकिन आपके लिए नहीं होगा आसान, जानें वजह
AajTak
Twitter Edit Button: माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट Twitter ने एडिट बटन की टेस्टिंग शुरू कर दी है. लंबे समय से ट्विटर यूजर्स एडिट बटन की मांग करते आए हैं और अब फाइनली कंपनी ने टेस्टिंग शुरू कर दी है. अब ट्वीट एडिट किए जा सकेंगे. हालांकि अभी ये फीचर सभी यूजर्स को नहीं मिलेगा, लेकिन जल्द ही सबके लिए रोलआउट होगा.
Twitter Edit Button: आखिरकार Twitter में एडिट बटन आ चुका है. शुरुआत से ही ट्विटर यूजर्स ट्वीट के लिए एडिट बटन की मांग करते आए हैं. लेकिन ट्विटर ने अब तक ट्वीट को एडिट करने का ऑप्शन नहीं दिया था.
गौरतलब है कि कंपनी ने हाल ही में Undo Tweet फीचर दिया था, लेकिन एडिट बटन से अब फेसबुक पोस्ट की तरह ही Tweet भी एडिट किए जा सकेंगे. हेडिंग देख कर ज्यादा उत्साहित हो गए हैं तो आगे पढ़ें. क्योंकि एडिट बटन तो आ गया है, लेकिन अभी भी एक पेंच है.
Twitter ने अपने ऑफिशिल हैंडल से भी ट्वीट करके Twitter में एडिट बटन देने की बात कही है. हालांकि ये भी कहा गया है कि अभी इसकी टेस्टिग हो रही है. टेस्टिंग की वजह से फिलहाल ये ट्वीट एडिट करने का ऑप्शन सभी को नहीं मिलेगा.
टेस्टिंग के तौर पर अभी ट्वीट एडिट करने का ऑप्शन लिमिटेड लोगों के पास ही होगा. शुरुआत में ये फीचर Twitter Blue सब्क्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को ही मिलेगा. इस सब्सक्रिप्शन के लिए $4.99 (लगभग 400 रुपये) हर महीने देने होते हैं. यानी अगर आपको एडिट बटन जल्दी चाहिए तो Twitter Blue की सब्सक्रिप्शन लेनी होगी.
आम ट्विटर यूजर्स के लिए एडिट बटन कब आएगा अभी ये नहीं कहा जा सकता है. क्योंकि कंपनी सब्सक्रिप्शन मॉडल पर फोकस कर रही है ताकि रेवेन्यू जेनेरेट किया जा सके. इसलिए अब Twitter Blue के तहत यूजर्स को एक और एक्स्ट्रा फीचर मिलेगा.
एक्स्ट्रा फीचर दे कर ट्विटर ज्यादा से ज्यादा यूजर्स को Twitter Blue की सबस्क्रिप्शन बेचना चाहेगा. हैरानी की बात नहीं होगी अगर कंपनी एडिट ट्वीट का फीचर आगे चल कर भी सिर्फ Twitter Blue सब्सक्रिप्शन लेने वालों को ही दे. आप सिर्फ उम्मीद ही कर सकते हैं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












