
इंडिया में शेख हसीना, लंदन में खालिदा जिया... क्या बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस ने अपना रास्ता साफ कर लिया?
AajTak
बांग्लादेश के राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा है कि तीन बार प्रधानमंत्री रहीं खालिदा जिया पार्टी का नेतृत्व संभालने के लिए लंदन से कब लौटेंगी? सवाल ये भी है कि क्या बांग्लादेश की राजनीतिक परिस्थिति उन्हें लौटने की इजाजत भी देगी. ये सवाल तब है जब बांग्लादेश की दूसरी नेत्री शेख हसीना अगस्त 2024 से ही बांग्लादेश से बाहर हैं. ऐसी परिस्थिति में बांग्लादेश का राजनीतिक नेतृत्व बड़े शून्य से गुजर रहा है.
लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर पर खालिदा जिया अपने बेटे तारिक रहमान से गले लगकर मिलीं. व्हील चेयर पर बैठी 79 साल की खालिदा जिया से तारिक रहमान 2731 दिनों यानी कि लगभग 7 सालों के बाद मिल रहे थे. ये एक भावुक मुलाकात थी. बांग्लादेश के पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की इस यात्रा की चर्चा मीडिया में नहीं थी.
मंगलवार को कतर के अमीर द्वारा उपलब्ध कराये गये विशेष एयर एम्बुलेंस में सवार होकर खालिदा जिया मंगलवार आधी रात 11:47 बजे ढाका के हजरत शाहजलाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना हुई थीं. ये 16 जुलाई 2017 के बाद खालिदा की पहली विदेश यात्रा थी. खालिदा जिया की राजनीतिक पार्टी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने कहा कि खालिदा इलाज के लिए लंदन गईं हैं. 2017 में भी खालिदा इलाज के मकसद से ही लंदन आई थीं.
गौरतलब है कि तारिक रहमान बीएनपी के कार्यकारी अध्यक्ष हैं. रहमान 2008 से ही लंदन में रह रहे हैं और वहीं से पार्टी चलाते हैं. इस तरह से खालिदा जिया के लंदन जाने के बाद बांग्लादेश से BNP का शीर्ष नेतृत्व बाहर हो गया है.
अब बांग्लादेश के राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा है कि तीन बार प्रधानमंत्री रहीं खालिदा जिया पार्टी का नेतृत्व संभालने के लिए कब लौटेंगी? सवाल ये भी है कि क्या बांग्लादेश की राजनीतिक परिस्थिति उन्हें लौटने की इजाजत भी देगी.
बीएनपी के महासचिव मिर्ज़ा फखरुल इस्लाम आलमगीर मानते हैं कि शेख हसीना की सरकार के दौरान कैद में रह रहीं खालिदा जिया गंभीर रूप से बीमार थीं. उन्हें इलाज की जरूरत थी लेकिन बाहर जाने की अनुमति नहीं मिली थी.
দীর্ঘ প্রতীক্ষার অবসান দেশনেত্রী বেগম খালেদা জিয়ার সাথে ছেলে তারেক রহমান। pic.twitter.com/DKOAxyJcLV

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










