)
इंडियन एयरफोर्स का अपना 'S-400' तैयार! प्रोजेक्ट कुशा के पहले मिसाइल M1 की होगी टेस्टिंग, 400 KM तक दुश्मन खाक
Zee News
Project Kusha air defence: भारत अब दुश्मन की मिसाइलों और विमानों को हवा में ही ढेर करने के मामले में दुनिया के सबसे ताकतवर देशों की कतार में खड़ा होने जा रहा है. भारत का अपना 'S-400' यानी प्रोजेक्ट कुशा अब पूरी तरह तैयार है. वैज्ञानिकों ने इसके पहले चरण का परीक्षण करने की ठान ली है, जिससे चीन और पाकिस्तान जैसे पड़ोसियों की टेंशन बढ़ना तय है.
Project Kusha air defence: भारतीय रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन अपने सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट 'कुशा' के पहले उड़ान परीक्षण के लिए पूरी तरह तैयार है. IDRW की रिपोर्ट के मुताबिक, इस सिस्टम की पहली मिसाइल यानी M1 बनकर तैयार हो चुकी है. आने वाले कुछ हफ्तों में इसका पहला बड़ा टेस्ट किया जाएगा, जो भारत की लंबी दूरी की हवाई सुरक्षा को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगा. दरअसल, भारत अपनी सीमाओं को सुरक्षित करने के लिए अब तक रूस के S-400 सिस्टम पर निर्भर था, लेकिन अब हम अपना खुद का 'सुपर एयर डिफेंस' सिस्टम बना रहे हैं. ऐसे में, प्रोजेक्ट कुशा के तहत बन रही पहली मिसाइल M1 का परीक्षण बहुत जल्द होने वाला है. वैज्ञानिकों ने इसके ड्यूअल पल्स रॉकेट इंजन का जमीनी परीक्षण पहले ही सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है.
