)
दुश्मन के कमांड सेंटर का खेल खत्म! DRDO ला रहा है 1500 किमी वाली BM-04 मिसाइल, इसकी तबाही देख कांपेंगे पड़ोसी
Zee News
Short Range Ballistic Missile: BM-04 को एक रोड-मोबाइल और कैनिस्टर-लॉन्च बैलिस्टिक मिसाइल के तौर पर तैयार किया जा रहा है. इसकी रेंज करीब 400 किलोमीटर से लेकर 1500 किलोमीटर तक होगी. यह रेंज इसे पारंपरिक रॉकेट सिस्टम और लंबी दूरी की रणनीतिक मिसाइलों के बीच की अहम कड़ी बनाती है. यह मिसाइल परमाणु हथियारों के बजाय पारंपरिक (कन्वेंशनल) वारहेड के साथ सटीक हमला करने के लिए बनाई जा रही है.
Short Range Ballistic Missile: भारत की स्ट्राइक क्षमता को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) को शॉर्ट-रेंज बैलिस्टिक मिसाइल BM-04 के विकास के लिए Acceptance of Necessity (AoN) मिल गई है. यह प्रोजेक्ट अब सिर्फ कॉन्सेप्ट तक सीमित नहीं रहेगा. बल्कि जल्द ही इसके हार्डवेयर ट्रायल शुरू होंगे.
More Related News
