)
आर्मेनिया भी खरीदेगा ब्रह्योस! J-17 थंडर मुकाबले में सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल होगी तैनात, विदेशी जमीन पर भार-पाक की 'जंग'
Zee News
India Armenia Defence deal: भारत और आर्मेनिया में एक नई डिफेंस डील को लेकर बातचीत चल रही है. दुश्मन देश अजरबैजान ने पाकिस्तान से JF-17 थंडर थर्ड खरीदा है. अब इसके जवाब में आर्मेनिया भारत से ब्रह्योस मिसाइल खरीदने जा रहा है. जो फाइटर जेट का काउंटर डिटरेंस पावर होगी.
India Armenia Defence deal: भारत और आर्मेनिया के बीच एक बार डिफेंस डील की संभावनाएं प्रबल हैं. हालांकि यह डिफेंस डील किसी फाइटर जेट या एयर डिफेंस की नहीं है. दरअसल आर्मेनिया ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल खरीदने जा रहा है. हालांकि मामला अभी बातचीत तक ही है. ब्रह्योस ने मई 2025 में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए छोटे लेकिन बेहद तीव्र संघर्ष के दौरान अपनी जबरदस्त मारक क्षमता साबित की थी. यह संघर्ष दो परमाणु संपन्न देशों के बीच हुआ था, जिसमें ब्राह्मोस मिसाइलों ने पाकिस्तान के कई एयरबेस और अहम सैन्य ढांचों को बहुत कम समय में तबाह कर दिया था.
