)
ऑपरेशन सिंदूर: US फर्म का बड़ा खुलासा, जंग रुकवाने के लिए पाकिस्तान ने अमेरिका से लगाई थी गुहार; 45 करोड़ लुटाए, किए 60 कॉल
Zee News
US firm exposed Pakistan: 6-7 मई की दरम्यानी रात भारतीय जांबाजों ने महज 24 मिनट के भीतर पाकिस्तान में घुसकर 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था. पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारत ने जब 'ऑपरेशन सिंदूर' चलाया. तब पाकिस्तान पूरी तरह कांप गया था.
US firm exposed Pakistan: अमेरिका के फॉरेन एजेंट्स रजिस्ट्रेशन एक्ट (FARA) के हालिया सार्वजनिक हुए दस्तावेजों ने भारत-पाकिस्तान के बीच पिछले साल हुए तनाव की नई कहानी बयां की है. रिपोर्ट के मुताबिक, अप्रैल-मई 2025 में भारत द्वारा चलाए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' से पाकिस्तान इतना डर गया था कि उसने अमेरिका में करीब 60 बार शीर्ष अधिकारियों और सांसदों से संपर्क साधा ताकि भारत को रोका जा सके. दस्तावेजों से पता चला है कि जैसे ही भारत ने यह आक्रामक रुख अपनाया, पाकिस्तान के पसीने छूट गए. उसने अमेरिका में तैनात अपने राजनयिकों को काम पर लगा दिया.
