)
तेल के खेल में रिलायंस का काउंटर मूव, भारत पर 500% टैरिफ का थ्रेट 'किल', अंबानी वेनेजुएला से क्रूड ऑयल खरीदने को तैयार
Zee News
Reliance Will buy oil from Venezuela: अमेरिका के 500 प्रतिशत टैरिफ के जवाब की तैयारी भारत कर रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले तो रूस से तेल खरीदना कम कर रहा है. इसके अलावा दूसरी तरफ भारतीय निजी और सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां वेनेजुएला से तेल खरीदने को तैयार हो गई हैं, यह वही तेल होगा, जिसपर अमेरिका का स्वामित्व होगा.
Reliance Will buy oil from Venezuela: दुनिया में तेल पर सियासत गर्म है. अमेरिकी कांग्रेस ने रशिया से सस्ता तेल खरीदने वाले देशों पर 500 प्रतिशत टैरिफ थोपने का प्रस्ताव पारित किया है. सबसे बड़ी बात है कि यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ है. ऐसे में भारत, ब्राजील और चीन पर टैरिफ का खतरा बढ़ गया है, जो रूस से सस्ता तेल खरीदते हैं. इस तेल की डील में भारत का सबसे बड़ा प्लेयर रिलायंस इंडस्ट्री है. हालांकि अब इस मामले में एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है.
