)
HAL-GE जेट इंजन डील फाइनल! अमेरिका दे रहा 80% सीक्रेट टेक्नोलॉजी, भारत में बनेंगे 250 F414 जंगी इंजन
Zee News
HAL GE F414 jet engine deal: भारत के लड़ाकू विमानों की ताकत को अब एक नया आसमान मिलने वाला है. सालों के इंतजार के बाद भारत और अमेरिका के बीच इंजन बनाने की वह ऐतिहासिक डील अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गई है जो भारत को रक्षा के क्षेत्र में दुनिया के 'सुपरपावर' देशों की कतार में खड़ा कर देगी. अब भारत के आसमान के शिकारी विदेशी इंजनों के भरोसे नहीं, बल्कि अपनी धरती पर बने 'स्वदेशी दिल' यानी देसी जेट इंजन के दम पर दहाड़ेंगे.
HAL GE F414 jet engine deal: किसी भी लड़ाकू विमान की सबसे बड़ी ताकत उसका इंजन होता है, और अब तक भारत को इसके लिए विदेशों का मुंह ताकना पड़ता था. लेकिन अब यह दिन खत्म होने वाले हैं. IDRW की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत और अमेरिका के बीच 250 जेट इंजनों के निर्माण को लेकर बातचीत अब अपने निष्कर्ष के करीब पहुंच गई है. यह डील इसलिए खास है क्योंकि अमेरिका पहली बार किसी ऐसे देश को अपनी 80% सीक्रेट इंजन टेक्नोलॉजी दे रहा है जो उसका आधिकारिक सैन्य सहयोगी (NATO Ally) नहीं है.
