)
भारत के 6वीं पीढ़ी के फाइटर जेट में लगेगा AI का 'दिमाग'! ADA ने भविष्य के लड़ाकू विमानों पर शुरू किया बड़ा काम
Zee News
India 6th generation fighter jet: भारत अब सिर्फ लड़ाकू विमान बना ही नहीं रहा है, बल्कि अब हम उन विमानों को डिजाइन करने के लिए 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस' का सहारा ले रहे हैं. भारत की प्रमुख रक्षा एजेंसी ADA अब 6वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमानों की तैयारी में जुट गई है. यह तकनीक इतनी एडवांस है कि भविष्य के युद्धों में भारत के विमान दुश्मन के रडार और मिसाइलों को खुद ही मात देने में सक्षम होंगे.
India 6th generation fighter jet: भविष्य के लड़ाकू विमान बहुत ही जटिल होंगे. उनमें हजारों सेंसर, करोड़ों लाइनों के सॉफ्टवेयर कोड और जटिल नेटवर्क सिस्टम होंगे. पारंपरिक तरीके से इन्हें डिजाइन करना अब बहुत मुश्किल और समय लेने वाला काम है. इसीलिए ADA अब भारतीय विश्वविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों के साथ मिलकर AI आधारित डिजाइन टूल्स पर काम कर रही है. यह AI न केवल विमान को डिजाइन करेगा, बल्कि यह भी तय करेगा कि उसे भविष्य में कैसे आसानी से ठीक किया जा सके. इसका सीधा फायदा यह होगा कि युद्ध के समय हमारे विमान हमेशा उड़ने के लिए तैयार रहेंगे और तकनीकी खराबी के कारण उन्हें जमीन पर खड़ा नहीं रहना पड़ेगा. आइए विस्तार से समझते हैं कि भारत की यह नई योजना क्या है और इससे भारतीय वायुसेना कितनी ताकतवर हो जाएगी. : देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ऐप
